कर्मचारी चयन मंडल के 36985 पदों के रुके रिजल्ट 87-13 फीसदी का फार्मूले से होंगे जारी, द सूत्र की लगातार मुहिम का असर
Pratibha Rana | Updated:
कर्मचारी चयन मंडल के 36985 पदों के रुके रिजल्ट 87-13 फीसदी का फार्मूले से होंगे जारी, द सूत्र की लगातार मुहिम का असर
कर्मचारी चयन मंडल के 36985 पदों की भर्ती के लिए रुके हुए रिजल्ट जल्द जारी होंगे। यह रिजल्ट अब मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) जैसे ही 87-13 फीसदी के फार्मूले पर तैयार किए जाएंगे।
संजय गुप्ता. INDORE. द सूत्र की लगातार मुहिम के बाद मप्र के युवाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारी चयन मंडल के 36985 पदों की भर्ती के लिए रुके हुए रिजल्ट जल्द जारी होंगे। यह रिजल्ट अब मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) जैसे ही 87-13 फीसदी के फार्मूले पर तैयार किए जाएंगे। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) और कर्मचारी चयन मंडल के बीच बैठक हो गई है और इस पर सहमति बन गई है। अब जीएडी लिखित में मंडल को यह पत्र दे रहा है, जिसके बाद रिजल्ट बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
कर्मचारी चयन मंडल ने 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू की, लेकिन अगस्त 2023 में हाईकोर्ट ने आरक्षण सीमा 50 फीसदी से ज्यादा होने पर लगी आपत्ति पर सुनवाई करते हुए अंतरिम आदेश दिया कि ओबीसी आरक्षण 14 फीसदी पर ही रिजल्ट जारी किया जाए, 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर नहीं। इसके बाद से ही परीक्षाओं के रिजल्ट होल्ड हो गए।
इसी तरह की समस्या मप्र लोक सेवा आयोग के सामने भी थी, तब जीएडी ने सितंबर 2022 में 87-13-13 फीसदी का रास्ता निकाला। इसमें 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण के साथ 87 फीसदी पदों के अंतिम रिजल्ट जारी किए गए। बाकी 13 फीसदों पदों को प्रोवीजनल रिजल्ट में डाल दिया गया, इतने पदों पर 13 फीसदी ओबीसी और 13 फीसदी अनारक्षित दोनों कैटेगरी को चुना गया और उनके अंतिम रिजल्ट को बंद लिफाफे में कर दिया गया। यह 13 फीसदी पदों पर अंतिम चयन सूची तभी जारी होगी जब कोर्ट से अंतिम आदेश आ जाएगा। तब तक 87 फीसदी पदों पर ही अंतिम रिजल्ट जारी होंगे।
इससे यह फायदा होगा कि रुके हुए 36985 पदों में से 87 फीसदी पद यानि 32 हजार से ज्यादा पर अंतिम रिजल्ट जारी हो जाएंगे और युवाओं को भर्ती मिल सकेगी। बाकी पांच हजार पद करीब प्रोवीजनल रिजल्ट के खाते में चले जाएंगे और कोर्ट के अंतिम आदेश के बाद तय होगा कि यह पद ओबीसी खाते में जाएंगे या फिर अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के खाते में।
मप्र की शिवराज सरकार ने चुनाव के पहले एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती का वादा किया था और इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल भोपाल ने 42 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकाली। इसमें से केवल 5321 पदों के लिए ही रिजल्ट जारी हुआ और भर्ती हुई, बाकी 36985 पदों की भर्ती आरक्षण विवाद में रुक गई। इसमें वह चयनित पटवारी भी है जिनके रिजल्ट पर जांच बैठी हुई है।
1- ग्रुप टू सब ग्रुप 4 पटवारी- 9073 पद - मार्च-अप्रैल 2023 में परीक्षा- (रिजल्ट निकला लेकिन जांच के चलते भर्ती रोक दी)
2- वन रक्षक- 1772 पद- मई-जून 2023 में परीक्षा- रिजल्ट नहीं
3- ग्रुप 5- 4792 पद- जून 2023 में परीक्षा- रिजल्ट नहीं
4- ग्रुप 4- 3047 पद- जुलाई में परीक्षा- रिजल्ट नहीं
5- ग्रुप वन सब ग्रुप वन- 1978 पद- जुलाई में परीक्षा- रिजल्ट नहीं
6- एचएसटीएसटी (वर्ग1 )- 8720 पद- अगस्त में परीक्षा- रिजल्ट नहीं
7- पुलिस कांस्टेबल- 7090 पद- रिजल्ट नहीं
क्या है विवाद
क्या है 87-13-13 फार्मूला
क्या फायदा होगा इससे
एक लाख सरकारी भर्ती के वादे में निकले थे पद
इन पदों के रुके हुए हैं रिजल्ट
2- वन रक्षक- 1772 पद- मई-जून 2023 में परीक्षा- रिजल्ट नहीं
3- ग्रुप 5- 4792 पद- जून 2023 में परीक्षा- रिजल्ट नहीं
4- ग्रुप 4- 3047 पद- जुलाई में परीक्षा- रिजल्ट नहीं
5- ग्रुप वन सब ग्रुप वन- 1978 पद- जुलाई में परीक्षा- रिजल्ट नहीं
6- एचएसटीएसटी (वर्ग1 )- 8720 पद- अगस्त में परीक्षा- रिजल्ट नहीं
7- पुलिस कांस्टेबल- 7090 पद- रिजल्ट नहीं
भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...
By Aman Vaishnav
भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका
By Arohi Raj
राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्तक, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां
By Arun Tiwari
दिसंबर में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे की 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 131 अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची
By Jageshwar Prasad
सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, कई लोग हो चुके शिकार, खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान...
By Aman Vaishnav
कांग्रेस की वोट बचाओ रैली भोपाल में आयोजित करने की तैयारी: पार्टी ने की लाल परेड ग्राउंड एलोकेशन करने की मांग, प्रशासन के फैसले का इंतजार
By Arohi Raj