शहडोल के पकरिया गांव की करीब 200 महिलाएं हैं लखपति, ग्राम सरकार में भी महिलाओं का वर्चस्व, इन्हीं से संवाद करेंगे पीएम मोदी

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
शहडोल के पकरिया गांव की करीब 200 महिलाएं हैं लखपति, ग्राम सरकार में भी महिलाओं का वर्चस्व, इन्हीं से संवाद करेंगे पीएम मोदी

Shahdol. 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल के दौरे पर रहने वाले हैं। वे यहां एक सभा को संबोधित करने के बाद यहां के एक गांव जाएंगे। पकरिया नाम का यह गांव महिला सशक्तिकरण के लिए मिसाल बन चुका है। यहां पर आजीविका मिशन से संचालित समूहों के जरिए 2 सैकड़ा महिलाएं अब तक लखपति बन चुकी हैं। इतना ही नहीं ग्राम सरकार यानि ग्राम पंचायत की कमान भी महिलाओं के हाथ में है। सरपंच और उपसरपंच के पदों पर महिलाएं काबिज हैं वहीं 20 में से 13 पंच के पदों पर भी महिलाएं निर्वाचित हुई थीं। 



आजीविका मिशन के तहत 39 समूह किए थे गठित



पकरिया ग्राम पंचायत के मोहल्लों में रहने वाली महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत 39 समूहों में जोड़ा गया। इनमें कुल 442 महिलाएं सदस्य हैं। ये महिलाएं घरेलू कामकाज के साथ-साथ स्वरोजगार भी करती हैं। स्वरोजगार भी ऐसा कि अब तक समूहों से जुड़ी 200 महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। वहीं बाकी की महिलाएं भी अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। 




  • यह भी पढ़ें 


  • भोपाल में बुजुर्ग दंपति की प्रताड़ना: मां ने सुनाई क्रूरता की दास्तान, कमरे में ही कराती थी टॉयलेट, फिर उन्हीं से कराती थी सफाई



  • सरपंच और उपसरपंच का लगातार दूसरा टर्म



    खास बात यह है कि बुढ़ार जनपद के पकरिया ग्राम पंचायत में सरपंच और उपसरपंच के पद पर निर्वाचित महिलाओं का यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले भी इन्हें ही सरपंच और उपसरपंच निर्वाचित किया गया था। दरअसल गांव के बाशिंदे इनके काम से काफी खुश हैं। सरपंच गेंदाबाई बैगा दोबारा सरपंच बनाई गईं वहीं उप सरपंच रेखा चौधरी भी दो बार से निर्विरोध उपसरपंच बनती चली आ रही हैं। 




    ग्राम पंचायत में बहुमत में आधी आबादी



    शहडोल का पकरिया गांव यूं तो करीब 5 हजार की आबादी वाला गांव है। यहां की ग्राम पंचायत में जल्दीटोल, सरकारी टोला और समदाटोला जैसे और भी मोहल्ले आते हैं। 20 वार्ड में बंटी हुई इस ग्राम पंचायत में कुल मतदाता 2250 हैं, लेकिन 20 पंचों के पद में से 13 पर महिलाएं निर्वाचित हुई थीं, साथ ही सरपंच और उपसरपंच के पद पर भी महिलाएं काबिज हैं। 




    महिला पंचों का भी दूसरा कार्यकाल



    इसके अलावा ग्राम पंचायत में 4 वार्डों में महिलाओं को निर्विरोध पंच चुना गया, खास बात यह है कि इन चारों का यह दूसरा कार्यकाल है। ग्राम पंचायत में केवल 7 पुरुष पंच हैं। वार्ड नंबर एक से मुन्नी चौधरी, वार्ड 4 से रेखा दीपक चौधरी जो कि उपसरपंच भी हैं। वार्ड 12 से सुशीला यादव और वार्ड 19 से सुनीता बैगा को जनता ने निर्विरोध चुना था। यही कारण है कि मिसाल कायम कर चुके इस गांव में पीएम मोदी खुद आ रहे हैं, ताकि इन महिलाओं से मिलकर पूरे देश में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को  प्रेरित कर सकें। 


    शहडोल न्यूज़ Shahdol News लखपति महिलाओं का गांव PM मोदी करेंगे संवाद शहडोल का पकरिया गांव आधी आबादी की सरकार Lakhpati women's village PM Modi will hold dialogue Pakaria village of Shahdol Government of half the population