कांग्रेस संगठन में नहीं होगा कोई बदलाव नहीं, पदाधिकारी निभाते रहेंगे जिम्मेदारी

The Sootr | Dec 20, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस संगठन में नहीं होगा कोई बदलाव नहीं, पदाधिकारी निभाते रहेंगे जिम्मेदारी
कांग्रेस संगठन में नहीं होगा कोई बदलाव नहीं, पदाधिकारी निभाते रहेंगे जिम्मेदारी

अध्यक्ष बनने के बाद पहले दिन बुधवार को पटवारी सुबह 11 बजे से शाम तक पीसीसी में बैठे। जहां उन्होंने तमाम नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

BHOPAL. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद जीतू पटवारी ने पहला निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया हैं कि प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रभारी, सह प्रभारी, मीडिया, सोशल मीडिया के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। दरअसल पटवारी के अध्यक्ष बनते ही ये माहौल बनाया जाने लगा हैं कि अब प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठों को किनारे लगा दिया जाएगा। लेकिन उनका फैसला इसके उलट आया है।

शाम तक कार्यकर्ताओं से मिले पटवारी

अध्यक्ष बनने के बाद पहले दिन बुधवार को पटवारी सुबह 11 बजे से शाम तक पीसीसी में बैठे। जहां उन्होंने तमाम नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यालय के माहौल को भी भांप लिया। सूत्रों का कहना हैं कि अध्यक्ष बदलने के बाद प्रदेश कार्यालय में हुए घटनाक्रमों की जानकारी पटवारी को है। अति उत्साही कार्यकर्ताओं की अभद्रता की रिपोर्ट भी पटवारी तक पहुंच गई है।

पटवारी ने दिए ये निर्देश

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला में नियुक्त जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी, मीडिया/ सोशल मीडिया के पदाधिकारी, विभाग/ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारी, वर्तमान में अपने दायित्वों का यथावत निर्वहन करते हुये पार्टी संगठन की मजबूती हेतु सक्रियता से कार्य करते रहेंगे। सभी को पत्र जारी कर दिए गए हैं।

22 दिंसबर को कांग्रेस का प्रदर्शन

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकसभा-राज्यसभा के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस 22 दिसम्बर को प्रदेश एवं जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। एआईसीसी के महासचिव सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश इकाईयों को निर्देशित करते हुए कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला कर आश्चर्यजनक रूप से संसद के राज्यसभा और लोकसभा के दोनों सदनों के 142 सांसदों को निलंबित कर लोकतंत्र के साथ घिनौना कृत्य किया है। इंडिया एलायंस पार्टियों की बैठक में सर्वसम्मति से पारित निर्णय अनुसार देश की सभी प्रदेश कांग्रेस इकाईयों में 22 दिसम्बर को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश एवं जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस आशय में नेताओं को कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए हैं।

Tags:
  • Jitu Patwari
  • जीतू पटवारी
  • inc
  • CONGRESS MP
  • CONGRESS MP PRESIDENT JITU PATWARI
  • कांग्रेस मध्यप्रदेश
  • जीतू पटवारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
  • मप्र कांग्रेस कमेटी
  • कांगेस कमेटी
  • जीतू पटवारी राऊ
  • पूर्व विधायक जीतू पटवारी
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...