विवादों में घिरी DSP स्तर के पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची, बिना अनुमोदन के सोशल मीडिया पर हो गई थी जारी

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
विवादों में घिरी DSP स्तर के पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची, बिना अनुमोदन के सोशल मीडिया पर हो गई थी जारी

BHOPAL. मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्रालय द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है। दिनांक 8 जून 2023 को जारी तबादला सूची में कुल 25 डीएसपी के नाम है। पुलिस मुख्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार बिना अनुमोदन के ही इस सूची को जारी कर दिया गया था। बिना हस्ताक्षर के जारी हुई सूची। सोशल मीडिया में हो गई वायरल, बताया जा रहा है कि इस मामले में गृहमंत्री ने जताई नाराजगी। 



दरअसल सोशल मीडिया पर एक सूची पिछले दिनों वायरल हो गई इस सूची में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले का विवरण था। लेकिन इसमें चौंकाने वाली बात ये थी कि इस सूची पर सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं था। वहीं सूत्रों की माने तो सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस  तबादला सूची में गृहमंत्री के पंसदीदा अफसरों के नाम नहीं हैं जिसे लेकर मंत्रीजी बेहद नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि विवाद बढ़ने पर इस तबादला सूची को फिलहाल होल्ड पर डाल दिया गया है।


Home Minister Narottam Mishra मध्यप्रदेश गृह मंत्रालय मध्यप्रदेश समाचार गृहमंत्र नरोत्तम मिश्रा डीएसपी की सूची में तबादला एमपी में विवादों में तबादला सूची Madhya Pradesh Home Ministry Madhya Pradesh News DSP list transferred Controversies in MP transfer list