BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने 6 जिलों के कलेक्टर बदले हैं। 6 IAS ऑफिसर के ट्रांसफर किए गए हैं। दतिया, टीकमगढ़, श्योपुर, अलीराजपुर, अशोकनगर और आगर मालवा जिले के कलेक्टर बदले हैं। दतिया कलेक्टर संजय कुमार को श्योपुर का कलेक्टर बनाया है। वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव संदीप माकिन को दतिया का कलेक्टर बनाया गया है।
![publive-image publive-image]()
अवधेश शर्मा बने टीकमगढ़ के कलेक्टर
नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के अपर आयुक्त अवधेश शर्मा को टीकमगढ़ का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं सुभाष द्विवेदी को अशोक नगर का कलेक्टर बनाया गया है। अशोकनगर की कलेक्टर उमा महेश्वरी मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाकर उन्हें मंत्रालय पदस्थ किया गया है। श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा को मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाकर भेजे गया है।
— TheSootr (@TheSootr) July 10, 2023
अभय अरविंद बेडेकर बने आलीराजपुर के कलेक्टर
आलीराजपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को आगर मालवा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं आगर मालवा के कलेक्टर कैलाश वानखेड़े को मंत्रालय में बतौर उप सचिव पदस्थ किया गया है। इंदौर के अपर कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर को आलीराजपुर का कलेक्टर बनाया गया है।