राजस्थान में मारवाड़ और मेवाड़ के 2 दिग्गज कुनबे बीजेपी में हुए शामिल, विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी चुनाव भी लड़ सकते हैं
Chandresh Sharma | Oct 18, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में मारवाड़ और मेवाड़ के 2 दिग्गज कुनबे बीजेपी में हुए शामिल, विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी चुनाव भी लड़ सकते हैं
विधानसभा चुनावों में बीजेपी कोई भी कोर कसर छोड़ने के मूड में दिखाई नहीं दे रही। सांसदों और मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारने के बाद पार्टी विभिन्न अंचलों के रसूखदार और असरदार परिवारों को भी रिझा रही है।
JAIPUR. विधानसभा चुनावों में बीजेपी कोई भी कोर कसर छोड़ने के मूड में दिखाई नहीं दे रही। सांसदों और मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारने के बाद पार्टी विभिन्न अंचलों के रसूखदार और असरदार परिवारों को भी रिझा रही है। इसी कवायद का नतीजा है कि मेवाड़ और मारवाड़ की धरती के दो दिग्गज घराने बीजेपी के पाले में शामिल हो चुके हैं। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ और मारवाड़ के दिग्गज राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्याण सिंह कालवी के पोते भवानी सिंह कालवी ने बीजेपी परिवार में एंट्री ले ली है। बता दें कि भवानी सिंह कालवी के पिता लोकेंद्र सिंह कालवी राजपूत समाज के बड़े नेता हैं।
दीया कुमारी की कोशिशों का नतीजा
बताया जा रहा है कि इन दो दिग्गज घरानों को बीजेपी के करीब लाने में जयपुर की सांसद राजकुमारी दीया कुमारी का अहम योगदान है। मंगलवार को पार्टी के दिल्ली स्थिति मुख्यालय में बड़े नेताओं की मौजूदगी में विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने दोनों को पार्टी का गमछा पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई।
कटारिया की कमी होगी पूरी
मेवाड़ के बड़े नेता गुलाबचंद कटारिया अब असम के राज्यपाल बन चुके हैं, उनकी अनुपस्थिति में मेवाड़ में पार्टी को सक्षम अलमबरदार की जरूरत थी। राजपूताने का यह इलाका राजपूत समाज की पकड़ वाला क्षेत्र है। यही कारण था कि चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी को पार्टी ने सूबे में पार्टी की कमान सौंपी थी। इसके बाद से ही मेवाड़ में बीजेपी कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट करती चली जा रही है। पार्टी सूत्र कहते हैं कि विश्वराज सिंह मेवाड़ को उदयपुर शहर से चुनाव लड़ाया जा सकता है। बीजेपी के इस गढ़ में गुलाबचंद कटारिया लगातार चुनाव जीतते हुए विधानसभा पहुंचते थे।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari