/sootr/media/post_banners/33fb8ece0c37a66385ae5d4f414e6ee5af90b6a186becd93d3de7185cbc5e050.jpeg)
Chandigarh. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकी हमलों को लेकर पूर्व की मनमोहन सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने को कहा कि 9 साल पहले का भारत याद कीजिए, आए दिन पाकिस्तान से आतंकवादी सीमा पार कर हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते थे, लेकिन मनमोहन और सोनिया सरकार उफ नहीं करती थी। इतना ही नहीं गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के सिरसा में कहा कि- यहां की हुड्डा सरकार 3D सरकार थी। पहला D दरबारी, दूसरा D दामाद और तीसरा D डीलरों की सरकार थी। मनोहर लाल खट्टर जी ने यह तीनों D समाप्त कर दिया है। शाह ने कहा कि- हरियाणा खिलाड़ियों की भूमि है। देश को मेडल मिलता है तो हर तीसरा खिलाड़ी हरियाणा का होता है। मैंने CM मनोहर लाल को कहा कि धाकड़ खिलाड़ियों के लिए कुछ करिए और उन्होंने किया।
पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भी साधा निशाना
इससे पहले अमित शाह ने पंजाब के गुरदासपुर में रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान को भी जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि- आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार हमने कभी नहीं देखी। यहां के CM भगवंत मान हैं, लेकिन वो तो यहां रहते ही नहीं। वो कभी दिल्ली, कभी कोलकाता, कभी चेन्नई तो कभी महाराष्ट्र पहुंच जाते हैं। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल कहीं भी जाते हैं, भगवंत मान प्लेन लेकर पहुंच जाते हैं। समझ में ही नहीं आता कि वे मुख्यमंत्री हैं या केजरीवाल के पायलट है। पंजाब की एक भी महिला के खाते में कोई रुपया नहीं आया, लेकिन करोड़ों रुपए खर्च कर देश के अखबारों के फ्रंट पेज पर AAP सरकार का विज्ञापन चलता रहता है। मान का पूरा समय केजरीवाल की पब्लिसिटी में खत्म हो रहा है।
और क्या बोले शाह
शाह ने कहा कि हरियाणा की भूमि जिसे भगवान कृष्ण ने गीता की रचना के लिए चुना, उस भूमि को मैं प्रणाम करता हूं। जहां गुरु नानक देव जी 40 दिनों तक रहे, उस पवित्र गुरुद्वारा चिल्ला साहिब को भी प्रणाम करता हूं। बीजेपी के नेतृत्व में हरियाणा देश का सबसे बड़ा बासमती चावल निर्यात करने वाला राज्य बना, सबसे पहला किरोसिन मुक्त राज्य बना।