यूनाइटेड नेशंस के डेलीगेट्स ने की मध्यप्रदेश की तारीफ, प्रतिनिधि बोले- दूसरे देशों के लिए मिसाल है एमपी

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
यूनाइटेड नेशंस के डेलीगेट्स ने की मध्यप्रदेश की तारीफ, प्रतिनिधि बोले- दूसरे देशों के लिए मिसाल है एमपी

BHOPAL. यूनाइटेड नेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश की तारीफ की है। प्रतिनिधियों ने एमपी के आतिथ्य और राज्य में टिकाऊ, महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य पर्यटन विभाग के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश न केवल अन्य राज्यों के लिए बल्कि अन्य देशों के लिए भी एक अविश्वसनीय उदाहरण और मिसाल है।



कौन-कौन था प्रतिनिधिमंडल टीम में ?



यूनाइटेड नेशन के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के ऑफिस में पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव और बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला से मुलाकात भी की। प्रतिनिधिमंडल टीम में यूनाइटेड नेशन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोम्बी शार्प, चीफ ऑफ स्टाफ रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर ऑफिस राधिका कौर बत्रा, यूनिसेफ मध्यप्रदेश की राज्य प्रतिनिधि मार्गरेट ग्वाडा और यूनाइटेड नेशन जनसंख्या कोष (यूएनएफपी) के राज्य प्रभारी सुनील जैकब शामिल थे।



महिला सुरक्षा को लेकर किया जा रहा है काम



यूनाइटेड नेशन डेलीगेट्स से बात करते हुए प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया, टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिलाओं की सुरक्षा में सुधार और एकल महिला यात्रियों को राज्य में आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लगातार सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना पर काम किया जा रहा है। प्रमुख सचिव शुक्ला ने इस बात पर प्रकाश डाला कि रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन (आरटीएम) के तहत 10 हजार महिलाओं को पहले से ही आतिथ्य और पर्यटन उद्योग में फ्रंट लाइन कार्यकर्ता बनने के लिए कुशल बनाया जा रहा है।



40 हजार महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित



संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में 40 हजार महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश पहले से ही सांची, खजुराहो और भीमबेठका सहित 3 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों का घर है। इनके अलावा 4 और स्थलों ओरछा, भेड़ाघाट, मांडू और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को अस्थायी रूप से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है। ग्वालियर को रचनात्मक शहरों के नेटवर्क के तहत चुना गया है।



हॉट एयर बलून में उड़ने की इच्छा जताई 



संयुक्त राष्ट्र रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शार्प ने कहा कि इंडिया की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा मध्यप्रदेश में थी। और वह इस राज्य से आत्मीय रूप से लगाव महसूस करते हैं। शार्प ने मध्य प्रदेश के बाघों को देखने, वास्तुकला और प्राकृतिक सौंदर्य को देखने, साथ ही हॉट एयर बलून में उड़ने की इच्छा भी व्यक्त की।


मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधियों का मध्य प्रदेश दौरा Madhya Pradesh Tourism and Culture Department Madhya Pradesh Tourism Board United Nations Delegates Visit to MP मध्य प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग