छात्रा की पानी की बोतल में मिला दी पेशाब, बैग में मिली ''I LOVE U'' लिखी पर्ची; बढ़ते बवाल पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
छात्रा की पानी की बोतल में मिला दी पेशाब, बैग में मिली ''I LOVE U'' लिखी पर्ची; बढ़ते बवाल पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

BHILWARA. राजस्थान के लुहारिया गांव के सरकारी स्कूल में दो छात्रों ने मिलकर एक छात्रा की पानी की बोतल में पेशाब मिला दिया। यही नहीं बल्कि छात्रा के बैग में एक प्रेम पत्र भी रख दिया जिसमें  'I LOVE U' लिखा हुआ था। इस मामले में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके साथ ही इस विवाद के कारण सोमवार को पूरा बाजार बंद कर दिया गया। हालांकि, दोनो छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



यह खबर भी पढ़ें



बीजेपी के अभियान के समापन पर जयपुर में होगा बड़ा प्रदर्शन, सचिवालय का करेंगे घेराव, राजस्थान प्रभारी प्रहलाद पटेल भी रहेंगे शामिल



बैग में मिला प्रेम पत्र



8वीं क्लास की छात्रा शुक्रवार को लंच के दौरान अपनी बोतल से पानी पीने जा रही थी, बोतल खोलते ही उसे बोतल में से दुर्गंध आने लगी। जब उसने बैग खोला तो उसमें एक पर्ची मिली जिसमें 'I LOVE U' के साथ दो लड़कों के नाम भी लिखे हुए थे। छात्रा ने अपनी ही क्लास के दो छात्रों पर इस हरकत का आरोप लगाया है। इस बारे में प्रिसिंपल से शिकायत की गई लेकिन, कोई एक्शन नहीं लिया गया।



यह खबर भी पढ़ें



राजस्थान में सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने तैनात किए ऑब्जर्वर, मधुसूदन मिस्त्री और शशिकांत सेंथिल को कमान



दो समुदायों के बीच हुआ जमकर हंगामा



ASP घनश्याम शर्मा के अनुसार छात्रा ने शुक्रवार को ही परिजनों के साथ थाने जाकर दोनों छात्रों की शिकायत की थी। लेकिन, मोहर्रम के कारण ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि, सोमवार को पुलिस प्रिसिंपल से बात करने पहुंची। उसी समय गांव के लोगों ने हंगामा कर दिया और स्कूल गेट पर ताला भी जड़ दिया। ग्रामीणों ने बस स्टैंड जाकर नारेबाजी की। इसके साथ ही विशेष समुदाय के मोहल्ले में घुसकर पथराव कर काफी हंगामा किया। जिस दौरान हालात गंभीर होने पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। हालांकि, फिलहाल गांव में माहौल शांत है। 



यह खबर भी पढ़ें



रेगिस्तान में फिर लौटा टिड्डी दल, राजस्थान समेत गुजरात के जिलों में 155 स्पॅाट; अलर्ट जारी


राजस्थान के भीलवाड़ा का मामला foul smell coming from bottle dispute between two communities urine found in student's water bottle 'I LOVE U' slip found in student's bag Case of Bhilwara Rajasthan बोतल में से आई दुर्गंध दो समुदायों के बीच विवाद छात्रा की वाटर बॅाटल में मिली पेशाब छात्रा के बैग में मिली 'I LOVE U' लिखी पर्ची
Advertisment