जबलपुर में उपराष्ट्रपति बोले- योग का लोकाचार  विश्व बंधुत्वता का दे रहा संदेश, CM शिवराज बोले-  योग शिक्षा करेंगे अनिवार्य

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
जबलपुर में उपराष्ट्रपति बोले- योग का लोकाचार  विश्व बंधुत्वता का दे रहा संदेश, CM शिवराज बोले-  योग शिक्षा करेंगे अनिवार्य

Jabalpur. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में राजनैतिक हस्तियों का महाकुंभ लगाया गया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग का लोकाचार विश्व बंधुत्वता का संदेश दे रहा है। योग केवल एक दिन का नहीं बल्कि प्रत्येक दिन का है। उन्होंने जबलपुर के नर्मदा तट से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। 



हींग लगे न फिटकरी




उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि योग का मूलमंत्र यही है कि हींग लगे न फिटकरी और रंग चोखा आए। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इतने अधिक मतों से और कम से कम समय में योग को अंतरराष्ट्रीय रूप में स्वीकृति देना भारतीय नेतृत्व की दूरदृष्टि को स्वीकृति प्रदान करता है। 




  •  यह भी पढ़ें 


  • ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ की थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, जानें इतिहास, कैसे हुई शुरूआत, ये योगासन रखेंगे फिट



  • योग शिक्षा करेंगे अनिवार्य- सीएम




    जबलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत अनेक मंत्रियों ने भी शिरकत की। सीएम ने कहा कि निरोग रहने के लिए योग करें और यह केवल योग दिवस के दिन तक सीमित न रखें, बल्कि रोजाना इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। वे बोले कि स्वस्थ रहना भी देश की सबसे बड़ी सेवा है। अस्पतालों में भीड़ क्यों लगाना, योग करें और स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के स्कूलों में जल्द ही योग की शिक्षा को अनिवार्य किया जाएगा। 



    फास्टफूड से परहेज की सलाह




    इधर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने किशोरों के लिए कहा कि आजकल के बच्चे पिज्जा बर्गर खाते हैं और कोल्डड्रिंक के जरिए उसे पचाते हैं। ज्यादा तला और तीखा खाने से परहेज करना चाहिए। योग के साथ सात्विक खुराक भी जरूरी है। अच्छे खानपान और नियमित दिनचर्या से आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और बलशाली बन सकती है। 



    जबलपुर के मुख्य कार्यक्रम में ये भी मौजूद



    जबलपुर में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजूपरा, आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे, इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे।


    International Yoga Day CM शिवराज सिंह चौहान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जबलपुर न्यूज़ CM Shivraj Singh Chouhan Jabalpur News Vice President Jagdeep Dhankhar अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस