फाजिल्का में रेड करने गई स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल टीम को ग्रामीणों ने पीटा, हथियार भी छीने; 3 पुलिसकर्मी घायल

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
फाजिल्का में रेड करने गई स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल टीम को ग्रामीणों ने पीटा, हथियार भी छीने; 3 पुलिसकर्मी घायल

FAZILKA. फाजिल्का में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ये मामला बक्खूशाह गांव का है। यहां सेल टीम रेड करने गई थी। ग्रामीणों ने टीम पर हमला करके हथियार छीन लिए। हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।



पुलिस ने साधी चुप्पी



इस हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं। इस बारे में जानकारी लेने के लिए संबधित पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की जाती है तो उनकी और से कुछ भी नहीं बोला जा रहा है।



रविवार रात की घटना बताई जा रही



ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना रविवार रात की है। रात 11 बजे के करीब 6 पुलिस कर्मचारी बिना वर्दी के गांव में रेड मारने के लिए गए थे। जिन्हें वहां पर कुछ ग्रामीणों ने घेर लिया और उनकी बुरी तरह पिटाई की। इन कर्मचारियों ने जब अपना आईडी कार्ड दिखाना चाहा तो उनका आईडी कार्ड भी फाड़ दिया। इन पुलिस कर्मचारियों में से 2 के रिवॉल्वर भी छीन लिए गए। इसके बाद इन्हें वहां पर बीएसएफ के हवाले कर दिया और बाकी पुलिस कर्मचारी वहां से भाग निकले।



पुलिसकर्मियों को बीएसएफ से छुड़ाया



पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर जाकर बीएसएफ से इन पुलिस कर्मचारियों को छुड़वाया और वापस लाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।



16-17 लोगों के खिलाफ केस



पुलिस की टीम पर हमला करने के आरोप में करीब 16-17 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जख्मी पुलिस कर्मचारियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फाजिल्का SHO से जब इस मामले में संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।


पुलिस को ग्रामीणों ने पीटा 3 पुलिसकर्मी घायल फाजिल्का में पुलिस पर हमला State Operation Cell Team villagers thrashed police Police attacked in Fazilka 3 policemen injured स्टेट ऑपरेशन सेल टीम