दिग्विजय का ट्वीट- राजीव जी के समय का रामायण सीरियल देखिए और अब मोदी के काल की आदिपुरुष, ये लोग भगवान राम को ईश्वर नहीं मानते

author-image
Puneet Pandey
एडिट
New Update
दिग्विजय का ट्वीट- राजीव जी के समय का रामायण सीरियल देखिए और अब मोदी के काल की आदिपुरुष, ये लोग भगवान राम को ईश्वर नहीं मानते

BHOPAL. रामायण पर अधारित फिल्म पर हुए विवाद में पुर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट किया है। अपने ट्वीट दिग्विजय सिंह ने राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण सीरियल की तुलना फिल्म आदिपुरुष से की है। उन्होंने लिखा- किस प्रकार हमारी पवित्र राम कथा का मजाक बना दिया, हमें दुख है। राजीव जी की रामायण सीरियल देखिए और अब मोदी काल की आदिपुरुष। दिग्विजय ने संघ का उल्लेख करते हुए कहा कि वे भगवान राम को ईश्वर का अवतार नहीं मानते, उन्हें आदिपुरुष मानते हैं। 



दिग्विजय ने कांग्रेस के सोशल मीडिया के नेशनल कॉडिनेटर नितिन अग्रवाल के ट्वीट को भी रीट्वीट किया। नितिन अग्रवाल ने फिल्म देख कर निकल रहे लोगों की रिव्यू के वीडियो को ट्वीट किया था। फिल्म देख कर निकले लोगों ने कहा कि फिल्म बनाने वालों ने अपनी ही रामायण लिख दी। हमारे ग्रंथों के साथ खिलवाड़ किया है।







— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 18, 2023





फिल्म के रिलीज के बाद विवाद





फिल्म के पहले शो को बाद ही विवाद हो शुरू हो गया था। विवाद को बढ़ते देख रविवार को डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर ने कहा कि फिल्म के विवादित डायलॉग बदले जाएंगे। उन्होंने यहां तक कहा – हमने रामायण नहीं बनाई है, हमारी फिल्म उससे प्रेरित है। फिल्म का नाम 'आदिपुरुष' है। यहां तक कि अगर आप हमारे डिस्क्लेमर को देखें तो हम इसके बारे में बहुत स्पष्ट थे। मार्केटिंग रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए हमारे लिए फिल्म का नाम रामायण रखना आसान होता, लेकिन हम शुरू से ही जानते थे कि हम सिर्फ रामायण से बहुत प्रेरित हैं, लेकिन हम रामायण नहीं बना रहे हैं। हमने रामायण में लड़ी गई लड़ाई का एक छोटा सा हिस्सा बनाया है।





फिल्म के कॉन्ट्रोवर्शियल डायलॉग



•    कपड़ा तेरे बाप का! तेल तेरे बाप का! जलेगी भी तेरे बाप की। (हनुमानजी ने रावण के बेटे इंद्रजीत से कहा)



•    तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने चला आया। (इंद्रजीत ने हनुमानजी से कहा)



•    जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा उनकी लंका लगा देंगे। (हनुमानजी ने रावण की सभा में कहा)



•    आप अपने काल के लिए कालीन बिछा रहे हैं। (विभीषण ने रावण से कहा)



•    मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है। (लक्ष्मण के ऊपर वार करने के बाद इंद्रजीत ने कहा।



रामायण आदिपुरुष Aadipurush Ramayana