कहां है MP के नए CM मोहन यादव की ससुराल, क्या करती हैं Mrs. यादव

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
कहां है MP के नए CM मोहन यादव की ससुराल, क्या करती हैं Mrs. यादव

BHOPAL. मोहन यादव को एमपी का नया सीएम बनाया गया है। इसको लेकर उनके घर और ससुराल में जश्न का माहौल है। परिवार के लोग इस फैसले से काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बीच बहुत लोग जानना चाहते है कि आखिर मोहन यादव का सुसराल कहां पर है। मोहन का ससुराल और पत्नी सीमा का मायका यूपी के सुल्तानपुर में हैं।

एमपी के नए सीएम मोहन यादव का ससुराल

मोहन यादव के जीत का जश्न और खुशी, एमपी के साथ ही यूपी के एक शहर में भी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री बनने की खबर लगते ही उनके ससुराल में खुशी का माहौल है। सुल्तानपुर में उनके ससुराल में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। गांव कुर्रा दड़वा (फुलौना के निकट) और वर्तमान में नगर के डिहवा विवेकानंद नगर मोहल्ला निवासी ब्रह्मादीन यादव की बेटी से उनकी शादी हुई थी। यानी सीमा यादव की शादी 1994 में मोहन यादव के साथ हुई थी। शादी की सभी रस्में उज्जैन में निभाई गई थीं। सीमा, तीन भाइयों में अकेली बहन हैं।

पहले मध्यप्रदेश के इस जिले में रहता था परिवार

मोहन यादव के साले विवेकानंद यादव ने बताया कि वह घर में सबसे छोटे हैं। उनसे बड़े दो भाई और बहन सीमा हैं। मूल रूप से परिवार अंबेडकरनगर जिले की भीटी तहसील के कोडड़ा डड़वा गांव से हैं। मोहन की पत्नी सीमा के पिता शुरुआत से संघ से जुड़े थे। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने कई आंदोलन किए। इसके बाद पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए घर से भागकर मुंबई चले गए। उनका असली नाम ब्रह्मानंद था, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने बाद में अपना नाम ब्रह्मादीन रख लिया। मुंबई में ही सीमा के पिता की पढ़ाई हुई। इसके बाद वह यूपी आ गए। इसी दौरान जॉब की तलाश में वह मध्य प्रदेश के रीवा पहुंच गए। यहां पर उन्हें राजकीय स्कूल में नौकरी मिल गई। 1987 में वो प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हुए हैं।

1984 से संपर्क में था मोहन और सीमा का परिवार

मोहन यादव की पत्नी सीमा की पूरी पढ़ाई मध्य प्रदेश से हुई है। सीमा ने रीवां से 1989 में भूगोल से एमए किया है। वह भी अपने पिता की तरह संघ से जुड़ी रही। 1984 में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात मोहन यादव से हुई। वह उस समय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री थे। इसी साल उज्जैन में परिवार वालों की सहमति के बाद मोहन और सीमा ने की शादी कर ली थी।


MP CM Mohan Yadav MP News MP Assembly Elections 2023 कहां है मोहन का ससुराल मोहन यादव बने मप्र सीएम where is CM Mohan in laws Mohan Yadav becomes MP CM एमपी न्यूज मप्र विधानसभा चुनाव 2023 सीएम मोहन यादव