छग यूथ कांग्रेस में पदाधिकारियों प्रभार बदले, हितग्राही कार्ड अभियान के लिए भी टास्क, कोमल अग्रवाल को गरियाबंद जिले का प्रभार

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छग यूथ कांग्रेस में पदाधिकारियों प्रभार बदले, हितग्राही कार्ड अभियान के लिए भी टास्क, कोमल अग्रवाल को गरियाबंद जिले का प्रभार


Raipur. छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। इसके साथ ही हितग्राही कार्ड अभियान के लिए पदाधिकारियों को हजार से ज्यादा फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया है। हितग्राही कार्ड अभियान के चलते ही पदाधिकारियों को नए क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। 




'फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी'



युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में अब 3 महीने का ही वक्त बच गया है। राष्ट्रीय और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने युवा कांग्रेस को हितग्राही कार्ड अभियान दिया, जिसको युवा कांग्रेस बेहद सफलता पूर्ण चल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारी की नए जिले और विधानसभा में नियुक्ति की गई है। साथ ही हितग्राही कार्ड अभियान को लेकर सभी को अपने-अपने विधानसभा से 1 हजार से अधिक लोगों का कार्ड भरवाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह सारी नियुक्तियां आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए लाभदायक साबित होगी और फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।





कोमल अग्रवाल को गरियाबंद जिले का प्रभार




यूथ कांग्रेस का मानना है कि सभी समीकरण को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों को नया पदभार दिया गया है। प्रदेश महासचिव कोमल अग्रवाल को महामंत्री प्रशासन और गरियाबंद जिले का प्रभार दिया गया है। साथ ही प्रदेश महासचिव अनिमेष सिंह को महामंत्री संगठन एवं महासमुंद जिले का प्रभार दिया गया है। रायपुर जिले का भी प्रभार बदलकर प्रदेश महासचिव आदिल खैरानी को रायपुर जिला शहर का प्रभार दिया गया है। यह सारी नियुक्तियां युवा कांग्रेस द्वारा आने वाले विधानसभा चुनाव और हितग्राही कार्ड अभियान को मध्य नजर रखते हुए किया गया है।

 


रायपुर न्यूज आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल CM Bhupesh Baghel युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी Akash Sharma Chhattisgarh Youth Congress officials have important responsibility Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News