चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी ने सिंधिया पर साधा निशाना, कहा- सिंधिया कद में छोटे... लेकिन अहंकार देखिए

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी ने सिंधिया पर साधा निशाना, कहा- सिंधिया कद में छोटे... लेकिन अहंकार देखिए

DATIA. मध्यप्रदेश विधासनभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर बुधवार 15 नवंबर को थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दतिया में सभा की। इस दौरान प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि सिंधिया ने दगा तो बहुतों के साथ किया, लेकिन उन्होंने ग्वालियर-चंबल के लोगों से भी दगा किया। उन्होंने यहां को लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है। जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी, उसे उसे सिंधिया ने गिरा दिया।

सिंधिया का अहंकार देखिए

प्रियंका गांधी ने सिंधिया के कद पर भी निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि सिंधिया कद में छोटे हैं लेकिन वाह भाई उनका अहंकार देखिए। मैंने उनके साथ उत्तरप्रदेश में काम किया है। प्रियंका ने कहा कि सिंधिया के पास जो भी कार्यकर्ता जाता है, उसे महाराज-महाराज कहना पड़ता है। यदि वह महाराज नहीं कहता है तो उसका कोई भी काम नहीं होता है। हम यूपी के लोग हैं हमें महाराज कहने की आदत नहीं है।

बीजेपी के सभी नेता विचित्र

प्रियंका ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जिंदगी निकलती जा रही है। आपको अपने सपनों को अपने से अलग करना पड़ रहा है। आपकी मेहनत खराब हो रही है। बीजेपी के सभी नेता विचित्र हैं। इनमें पहले तो हमारे सिंधिया हैं। मैंने उनके साथ यूपी में काम किया है।

सिंधिया ने किया पलटवार

प्रियंका गांधी को जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया। सिंधिया ने कहा कि काबिलियत को कद से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले, कृपया स्वयं आईने में झांक लें। सिंधिया ने लिखा- किस परिवार की दूसरी पीढ़ी ने सत्ता के लोभ में इमरजेंसी लगाई थी? और आज भी किस परिवार की वर्तमान पीढ़ी स्वयं विदेशी मंचों पर जाकर देश को बदनाम कर रही है?

Congress General Secretary Priyanka Gandhi भोपाल न्यूज सिंधिया ने प्रियंका पर किया पलटवार प्रियंका गांधी की दतिया में जनसभा Bhopal News प्रियंका गांधी ने सिंधिया पर साधा निशाना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी Scindia hit back at Priyanka Priyanka Gandhi's public meeting in Datia Priyanka Gandhi targeted Scindia