छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Rajesh Lahoti | Mar 13, 2026, 22:48 IST
Share
700 posts recruitment
Photograph: (thesootr)

छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था मजबूत करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विषयवार रिक्तियां तय कर पूरी जानकारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को भेज दी गई है।

raipur. छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षण पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में शिक्षण और सहायक सेवाओं को मजबूत करने के लिए 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लोक सेवा आयोग को भेजा प्रस्ताव

विभाग के मुताबिक 625 सहायक प्राध्यापक, 50 ग्रंथपाल और 25 क्रीड़ा अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए विभाग ने आरक्षण रोस्टर तय कर लिया है और विषयवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण भी तैयार कर लिया गया है। यह पूरा प्रस्ताव 24 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को भेज दिया गया है।

प्रमुख विषयों के 50-50 पद निर्धारित

सहायक प्राध्यापक के पदों में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, गणित, भौतिकी, रसायन, वनस्पति, प्राणीशास्त्र और वाणिज्य जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक वाणिज्य के 75 पद, जबकि कई प्रमुख विषयों में 50-50 पद निर्धारित किए गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार आयोग द्वारा प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

विभाग का कहना है कि इन नियुक्तियों से राज्य के सरकारी कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी और विद्यार्थियों को बेहतर गुणवत्ता की उच्च शिक्षा मिल सकेगी।

पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी जाएगी

इधर विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमित भर्ती पूरी होने तक कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्वीकृत पदों के विरुद्ध अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति की व्यवस्था लागू है। इनमें बड़ी संख्या में पीएचडी धारक और NET/SET उत्तीर्ण शिक्षक शामिल हैं, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़े...

पैसे नहीं हैं? बिजली बिल माफ करेगी सरकार, 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत

बैंक का रखवाला ही निकला गबन का आरोपी, 2.78 करोड़ के मामले में चालान पेश

मोदी पहनते हैं छत्तीसगढ़ की अलसी से बनी जैकेट, महंत ने किया विधानसभा में खुलासा

छत्तीसगढ़ में 11 अफसरों ने कर दिया 13 लोगों को मालामाल, नहर प्रोजेक्ट में बिना बात के बांट दिए 24 करोड़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • लोक सेवा आयोग
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • आरक्षण
  • सहायक प्राध्यापक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती