शादी के सीजन से पहले बढ़ी गैस की किल्लत, कम सप्लाई ने बढ़ाई कैटरर्स की चिंता
Aman Vaishnav | Mar 31, 2026, 09:31 IST
commercial gas cylinder shortage wedding season bhopal
भोपाल में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन गैस सिलेंडर की कमी ने होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एसोसिएशन का कहना है कि रोज ढाई लाख कमर्शियल सिलेंडरों की जरूरत पड़ेगी।
राजधानी भोपाल में शादियों की शहनाइयां बजने से पहले ही रसोई गैस की चिंता बढ़ गई है। एक तरफ 15 अप्रैल से प्रदेश में शादियों का सीजन आने वाला है, तो दूसरी तरफ सिलेंडर की कमी ने हलवाइयों और होटल मालिकों की नींद उड़ा दी है।
15 अप्रैल से मध्यप्रदेश में शादियों का सीजन शुरु होने वाला है। इस दौरान रोजाना 20 से 30 हजार शादियां होने का अनुमान है। इतनी शादियों में खाना बनाने के लिए रोज लगभग ढाई लाख कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की मांग होगी। लेकिन अभी की स्थिती देखी जाए तो सप्लाई आधी भी नहीं हो रही है।
केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर का कोटा 70% तय किया है। पर जमीनी हकीकत यह है कि भोपाल में अभी सिर्फ 50% सप्लाई ही पहुंच रही है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के मुताबिक सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाने की मांग की जा रही है। कैटरर्स का कहना है कि शादियों के सीजन में सप्लाई की कमी उनके कारोबार को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।
होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों को भी इसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि सप्लाई बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार बात की जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक जिन उपभोक्ताओं के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग है, उनकी डिलीवरी 10 दिन के भीतर हो जाएगी। बुकिंग ज्यादा होने की वजह से 5 से 10 दिन तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
हालांकि कमर्शियल सिलेंडर का मामला थोड़ा अलग है। बड़े इस्तेमाल की वजह से इनकी सप्लाई में देरी ज्यादा महसूस होती है। यदि 25 दिन से ज्यादा की देरी हो तो उपभोक्ता कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन का कहना है कि कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। साथ ही एजेंसियों की निगरानी की जा रही है। भौंरी डिपो से सप्लाई जारी है। उम्मीद है कि अगले 10 दिनों में सप्लाई और डिलीवरी की स्थिति सामान्य हो जाएगी।
इस बीच MP साइबर पुलिसने एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। गैस की किल्लत का फायदा उठाकर कुछ ठग एलपीजी बुकिंग के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। फर्जी लिंक, अनजान ऑफर और झूठे मैसेज के जरिए लोगों को फंसाया जा रहा है।
साइबर पुलिस ने बताया कि ठग SMS, व्हाट्सएप और फर्जी ऐप के जरिए संपर्क कर रहे हैं। फर्जी वेबसाइट और लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाते का पैसा उड़ जाता है। कुछ मामलों में फर्जी कॉल करके भी ओटीपी (OTP - One Time Password) मांगा जा रहा है।
साइबर पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि गैस से जुड़े किसी भी मैसेज पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। बुकिंग सिर्फ आधिकारिक ऐप या एजेंसी के जरिए ही करें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसे ध्यान से जांचें।
अगर कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज आए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। एसएमएस (SMS) या व्हाट्सएप पर आए किसी भी लिंक के जरिए अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
शादी सीजन से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों को मिलकर काम करना होगा। जिला प्रशासन अपनी तरफ से प्रयास कर रहा है, लेकिन असल बदलाव तभी आएगा जब कंपनियां सप्लाई बढ़ाएं।
ये खबरें भी पढ़िए...
गैस की कालाबाजारी करने वालों पर अब एफआईआर, लाइसेंस भी होगा निरस्त
एमपी न्यूज: देवास में सिलेंडर पर 'संग्राम' : दामाद ने नहीं भेजी गैस टंकी तो ससुरालियों ने घर पहुंच की तोड़फोड़
1 अप्रैल के नए नियम: सिलेंडर से लेकर रेलवे टिकट तक कई नियमों में बदलाव! जानें किस पर पड़ेगा असर
मध्यप्रदेश न्यूज: होटल और रेस्टोरेंट को बड़ी राहत: 9% कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई का आदेश
गैस सिलेंडर ने बढ़ाई चिंता
केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर का कोटा 70% तय किया है। पर जमीनी हकीकत यह है कि भोपाल में अभी सिर्फ 50% सप्लाई ही पहुंच रही है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
कैटरर्स और होटल संचालकों की चिंता
होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों को भी इसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि सप्लाई बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार बात की जा रही है।
अगले 10 दिन में सुधरेगी स्थिति?
हालांकि कमर्शियल सिलेंडर का मामला थोड़ा अलग है। बड़े इस्तेमाल की वजह से इनकी सप्लाई में देरी ज्यादा महसूस होती है। यदि 25 दिन से ज्यादा की देरी हो तो उपभोक्ता कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन का कहना है कि कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। साथ ही एजेंसियों की निगरानी की जा रही है। भौंरी डिपो से सप्लाई जारी है। उम्मीद है कि अगले 10 दिनों में सप्लाई और डिलीवरी की स्थिति सामान्य हो जाएगी।
गैस बुकिंग के नाम पर ठगी का अलर्ट
साइबर पुलिस ने बताया कि ठग SMS, व्हाट्सएप और फर्जी ऐप के जरिए संपर्क कर रहे हैं। फर्जी वेबसाइट और लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाते का पैसा उड़ जाता है। कुछ मामलों में फर्जी कॉल करके भी ओटीपी (OTP - One Time Password) मांगा जा रहा है।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज आए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। एसएमएस (SMS) या व्हाट्सएप पर आए किसी भी लिंक के जरिए अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
क्या होना चाहिए आगे?
ये खबरें भी पढ़िए...
गैस की कालाबाजारी करने वालों पर अब एफआईआर, लाइसेंस भी होगा निरस्त
एमपी न्यूज: देवास में सिलेंडर पर 'संग्राम' : दामाद ने नहीं भेजी गैस टंकी तो ससुरालियों ने घर पहुंच की तोड़फोड़
1 अप्रैल के नए नियम: सिलेंडर से लेकर रेलवे टिकट तक कई नियमों में बदलाव! जानें किस पर पड़ेगा असर
मध्यप्रदेश न्यूज: होटल और रेस्टोरेंट को बड़ी राहत: 9% कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई का आदेश
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA