16 Oct 2026
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में सीकर के रानोली थाने में तैनात ASI सुल्तान सिंह बराल ने जिला परिषद चुनाव लड़ने के लिए पुलिस की नौकरी छोड़ दी है। उनके रिटायरमेंट में अभी 10 साल बाकी थे। लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरने का फैसला किया है। पुलिस विभाग ने उनका आवेदन मंजूर कर लिया है।

By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) की स्थायी बेंच बनाने की मांग पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने केंद्र को तीन सप्ताह के भीतर सक्षम अधिकारी का शपथपत्र पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह भी पूछा है कि प्रदेश में CAT की स्थायी बेंच बनाने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और इसकी मौजूदा स्थिति क्या है।

By Sanjay Gupta
इंदौर में विधायक मालिनी गौड़ का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बैठक से दूरी बनाने का मामला चर्चा में है। गुरुवार को विजयवर्गीय ने शहर के जल संकट पर बैठक बुलाई थी। इसमें मालिनी गौड़ नहीं पहुंचीं। लेकिन अगले ही दिन वे विजयवर्गीय की विधानसभा में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने क्षेत्र में पानी की किल्लत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई है।

By Jageshwar prasad
राजस्थान में कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की संशोधित तिथियां घोषित की गई हैं। अब ये परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित होंगी। यह निर्णय पंचायत चुनावों की वजह से लिया गया है, ताकि शिक्षकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे नए समय के अनुसार परीक्षाएं करें।

By Manya Jain
मध्यप्रदेश के भिंड में नर्सिंग ऑफिसर की हत्या का मामला सामने आया है। महिला को लिव-इन पार्टनर ने शॉपिंग के बहाने उत्तर प्रदेश ले जाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव मगरमच्छों वाली नदी में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी भी दर्ज कराई। लेकिन पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस अब नदी में महिला का शव ढूंढ रही है।