मुंबई में कॉल-इंटरनेट बंद, 4 महीने में दूसरी बार Jio सर्विस डाउन

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
मुंबई में कॉल-इंटरनेट बंद, 4 महीने में दूसरी बार Jio सर्विस डाउन

रिलायंस जियो की सर्विस एक बार फिर से मुंबई में ठप पड़ गई है। मुंबई सर्किल कई इलाकों के यूजर्स ना कॉल कर पा रहे हैं और ना ही इंटरनेट इस्तेमाल कर पा रहे हैं। पिछले चार महीने में यह दूसरा मौका है जब मुंबई में जियो की सेवाएं ठप पड़ी हैं।



जियो का नेटवर्क फिर डाउन: देशभर से जियोफाइबर सर्विस में प्रॉब्लम की बातें भी सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने जियो फाइबर के साथ भी दिक्कत आने की शिकायत की है। मध्यप्रदेश के यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी जियो फाइबर के साथ हो रही है।अभी इस बात का पता नहीं चला है कि यह ब्रेकडाउन किस वजह से हुआ है।



एमपी के यूजर्स जियोफाइबर की कर रहे शिकायत: बता दें कि देशभर में रिलायंस जियो के 44 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। इसमें महाराष्ट्र में 3.5 करोड़ से ज्यादा और मुंबई में 1.5 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। मध्यप्रदेश के जियोफाइबर ग्राहकों के पास भी कंपनी की तरफ से सर्विस के आउटेज बंद होने का मैसेज आ रहा है। कंपनी ने मैसेज में ये भी साफ किया है कि इस सर्विस को रात 7 बजे तक ठीक कर लिया जाएगा।


जियोफाइबर सर्विस कॉल-इंटरनेट जियो सर्विस डाउन jio service जियो ठप jio fiber मुंबई Network Down Mumbai रिलायंस जियो Jio reliance internet