आपका भी WIFI चलता है स्लो , तो ये तरीके बढ़ा सकते हैं स्पीड

Dolly patil | May 02, 2024, 14:59 IST
WIFI
अगर आपका भी WIFI अक्सर कम स्पीड के कारण परेशान कर देता है और स्लो स्पीड के कारण आपके भी कई काम थम से जाते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं ऐसे 4 तरीके जो आ सकते हैं आपके काम ...

BHOPAL.आज के डिजिटल दौर में WIFI हमारे ऑफिस या घर का अहम हिस्सा बन चुका है। वहीं एक अच्छे वाई-फाई कनेक्शन के जरिए हम घर में इंटरनेट ब्राउजिंग, HD वीडियो स्ट्रीमिंग व गेमिंग का आनंद ले सकते हैं। हालांकि कई बार वाई-फाई की स्पीड काफी स्लो हो जाती है, जिसके कारण हमारे कई काम थम जाते हैं। ऐसी स्थिति में आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने वाई-फाई की स्पीड को काफी बेहतर बना सकते हैं।



सही जगह लगाए WIFI राउटर


WIFI से आपके मोबाइल या लैपटॉप तक सही इंटरनेट एक्सेस मिले, इसके लिए आपको सबसे पहले वाई-फाई राउटर को अच्छी जगह पर रखना होगा। आपको वाई-फाई राउटर को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां से पूरे घर में वाई-फाई कनेक्शन मिल सके। एक्सपर्ट्स के मुताबिक WIFI राउटर को हमेशा ऊंची जगह पर ही रखना चहिए।



इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान से रखें दूरी


जानकारी के मुताबिक वाई-फाई राउटर को हमेशा इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से दूर रखना चहिए। कई बार लोग WIFI राउटर को फ्रिज, टीवी जैसे चीजों के पास रख देते हैं, जिसके कारण वाई-फाई स्पीड प्रभावित होती है।



राउटर के एंटीना को करें ठीक


कई बार WIFI का नेटवर्क सही नहीं आने का कारण वाई-फाई राउटर के एंटीना भी हो सकता है। इसके लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन डाउन होते ही वाई-फाई राउटर के एंटीना को देखना चाहिए। अगर राउटर एंटीना डाउन है, तो उसे ठीक कर देना चहिए। इसको सही करने के बाद आपके WIFI की स्पीड सही हो जाएगी।



ये खबर भी पढ़ें ......आपका भी है MUTUAL FUND अकाउंट तो पढ़ लें ये खबर



छत्तीसगढ़ : चिरमिरी से प्रियंका गांधी ने साधा PM MODI पर निशाना



बाप -बेटे का कत्ल कर आजाद घूम रहे कातिल



एनआईएन में निकली भर्ती, 75 हजार से ज्यादा सैलरी, जानें कैसे करें अप्लाई



कितने डिवाइस से कनेक्ट है WIFI


दरअसल कई बार एक WIFI कनेक्शन से कई डिवाइस कनेक्टेड हो जाते हैं। वहीं इस वजह से भी वाई-फाई स्पीड कम हो जाती है। इसी के साथ अगर आपके WIFI से भी कई डिवाइस कनेक्टेड है, तो कुछ डिवाइस को डिस्कनेक्ट करके आप अपनी वाई-फाई स्पीड को बेहतर बना सकते हैं।



Tags:
  • वीडियो
  • WIFI राउटर
  • डिजिटल
  • इंटरनेट कनेक्शन