बाप -बेटे का कत्ल कर आजाद घूम रहे कातिल, पुलिस को चकमा देकर लगातार भाग रही शातिर जोड़ी

Dolly patil | Updated:
Share
BAAP
BAAP

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 15 मार्च को डबल मर्डर हुआ था। दरअसल राजकुमार विश्वकर्मा और उनके आठ साल के बेटे तनिष्क की तेजधार हथियार से वार कर के हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अब पुलिस के हाथ कुछ CCTV लगे है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के जबलपुर में 15 मार्च को डबल मर्डर हुआ था। दरअसल जबलपुर की मिलेनियम कॉलोनी में रेलवे अफसर राजकुमार विश्वकर्मा और उनके आठ साल के बेटे तनिष्क की तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई थी। वहीं इस केस में पुलिस पिछले 40 दिन से आरोपियों की तलाश कर रही है। जिसके बाद अब पुलिस के हाथ कुछ CCTV लगे है।

CCTV में क्या आया नजर


दरअसल पुलिस को CCTV में लड़का-लड़की की एक जोड़ी कर्नाटक के कलबुर्गी बस स्टैंड पर अपनी बारी आने का इंतजार करती हुई नजर आई। पुलिस के मुताबिक ये वहीं जोड़ी है, जिसकी तलाश पुलिस को पिछले 40 दिन से थी। इसके बाद वो जोड़ी अपने अगले सफर के लिए निकल गई। जिसके बाद ये जोड़ी मथुरा के तीन अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हुई हैं। वहीं जब पुलिस मथुरा पहुंचती है, तो वो कातिल जोड़ी चंडीगढ़ के आईएसबीटी के CCTV में कैद होती है। इसी के साथ पुलिस को चंडीगढ़ के CCTV में कैद हुए इस जोड़ी के पास लगेज पहले से ज्यादा हुआ नजर आ रहा है,लेकिन ये जोड़ी अब भी पुलिस और कानून के शिकंजे से बाहर है। हालांकि ये जोड़ी पुलिस के पहुंचने के पहले ही उस जगह से फरार हो जाती हैं। हालांकि पुलिस को अब इस केस की तफ्तीश में कुछ ऐसी बातें पता चली हैं, जो चौंकाने वाली हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले पुलिस को जोड़ी की लोकेशन भारत बांग्लादेश और नेपाल बॉर्डर पर पता चली थी, जिससे पुलिस को शक हो रहा था कि शायद अब ये कातिल जोड़ी विदेश भागने के फिराक में हैं,लेकिन पुलिस ने बॉर्डर पर तमाम सिक्योरिटी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें ....कांग्रेस ने कहा था शिप्रा में गंदगी, अब CM मोहन यादव ने लगाई डुबकी

चर्चाओं में दिल्ली...उपराज्यपाल के एक आदेश से महिला आयोग के 223 कर्मचारी बर्खास्त

आपका भी है MUTUAL FUND अकाउंट तो पढ़ लें ये खबर

अक्षय बम के लिए 10 मई अहम, महिला मामले में राहत लेकिन फैकल्टी गई कोर्ट में

कैसे किया कत्ल


ये कातिल जोड़ी मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाली है। इस जोड़ी ने लड़की के पिता और भाई को ऐसी दर्दनाक मौत दी कि लाश देखने वालों तक की रूह कांप गई। दरअसल कुछ समय पहले लड़के ने क़त्ल के लिए हथियार और दूसरे साजो सामान पहले से खरीदने शुरू कर दिए थे। लकड़ा इतना शातिर है कि उसने ये सामान किसी लोकल स्टोर से नहीं बल्कि ऑनलाइन खरीदा, ताकि मैन टू मैन कॉन्टैक्ट ना हो और उसे ट्रेस करना मुश्किल हो। सबसे पहले लड़के ने दो चॉपर खरीदे और इनकी डिलीवरी के लिए अपने घर का पता देने की जगह रेलवे स्टेशन के नजदीक के एक और मकान का पता दे दिया। इसके बाद डिलीवरी बॉय से कॉन्टैक्ट कर चॉपर कलेक्ट कर लिया। इन चॉपर को उसने अपने गैरेज में छिपा दिया। इसके बाद उसने गैस कटर और हैंड ग्लव्स जैसी चीजें भी ऑनलाइन खरीदी। इन सभी चीजों का इस्तेमाल उसने कत्ल करने में किया। जब लाश का पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला की राजकुमार विश्वकर्मा ( पिता ) पर चॉपर से 10 वार किए गए है। साथ ही मासूम बच्चे पर 6 वार किए है। वहीं इस वार से दोनों के सिर की हड्डियां टूट गईं।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • CCTV
  • डबल मर्डर
  • अफसर राजकुमार विश्वकर्मा
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Ramanand Tiwari

नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच