चांद की सतह पर तापमान में अंतर, सतह पर 50 तो 80mm नीचे जाने पर -10 डिग्री तापमान, ChaSTE ने भेजी जानकारी

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
चांद की सतह पर तापमान में अंतर, सतह पर 50 तो 80mm नीचे जाने पर -10 डिग्री तापमान, ChaSTE ने भेजी जानकारी

BENGALURU. इसरो ने रविवार को एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट यानी की  (ChaSTE) पेलोड ने चांद के साउथ पोल के तापमान से जुड़े आंकड़े भेजे हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक चांद की सतह का तापमान 50 से 60 डिग्री  सेल्सियस तक होने का पता चला है। वहीं अगर चांद की सतह के थोड़े नीचे के तापमान की बात करें तो 80mm नीचे का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। 




— ISRO (@isro) August 27, 2023



क्या है ChaSTE



ChaSTE का पूरा नाम चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट है। आप इसे आसान शब्दों में एक तरह का थर्मामीटर मान सकते हैं, जो कि बिना खुदाई किए 4 सेंटीमीटर तक का तापमान पता लगा सकता है। ChaSTE पेलोड को स्पेस फिजिक्स लैबोरेटरी, VSSC ने अहमदाबाद की फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी के साथ मिलकर तैयार किया है। 



ChaSTE के अलावा तीन और पेलोड्स लगे हैं




  • रंभा (RAMBHA)- यह चांद की सतह पर सूरज से आने वाले प्लाज्मा कणों के घनत्व, मात्रा और बदलाव की जांच करेगा. 


  • इल्सा (ILSA)- यह लैंडिंग साइट के आसपास भूकंपीय गतिविधियों की जांच करेगा. 

  • लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर एरे (LRA)- यह चांद के डायनेमिक्स को समझने का प्रयास करेगा. 


  • chandrayan-3 india on moon चास्टे ने दर्ज किया तापमान चांद पर 50 डिग्री तापमान चांद का तापमान india space mission ISRO
    Advertisment