डॉक्टर परिवार के बेटे ने चुनी सिविल सेवा की राह, तीसरे अटेंप्ट में टॉपर बने आईएएस अंकित अस्थाना
The Sootr | Mar 23, 2025, 17:58 IST
Photograph: (the sootr)
परिवार में ज्यादातर लोग चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े थे, वहीं अंकित ने अलग राह चुनी और सिविल सेवा की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बने। उनकी सफलता की यह कहानी प्रेरणा से भरी हुई है।
कहते हैं कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। भोपाल के डॉक्टर परिवार में जन्मे अंकित अस्थाना ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया। जहां परिवार में ज्यादातर लोग चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े थे, वहीं अंकित ने अलग राह चुनी और सिविल सेवा की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बने। उनकी सफलता की यह कहानी प्रेरणा से भरी हुई है।
अंकित अस्थाना शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल थे। उन्होंने 2010 में नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) से लॉ की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला किया। परिवार ने भी उनके इस निर्णय में पूरा साथ दिया। 2013 में यूपीएससी परीक्षा में 91वीं रैंक लाकर उन्होंने सफलता हासिल की और भोपाल से टॉप किया। खास बात यह रही कि उन्होंने यह मुकाम अपने तीसरे प्रयास में पाया। उन्हें 2014 का कैडर अलॉट हुआ।
अंकित अस्थाना को निष्पक्ष और कर्मठ अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किए हैं। मुरैना में बतौर कलेक्टर पोस्टिंग के दौरान उन्होंने महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई अहम कदम उठाए।
अस्थाना का मानना है कि प्रशासनिक सेवा में सबसे जरूरी होता है टीमवर्क और समन्वय। वे कहते हैं कि अधिकारियों को बिना किसी दबाव के अपने कामों को निष्ठा से करना चाहिए। उनकी कार्यशैली में स्पष्टता और प्रभावी संचार की झलक दिखती है।
अंकित अस्थाना युवाओं को सलाह देते हैं कि लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए पूरी मेहनत करें। वे कहते हैं, परीक्षा को हौवा न बनाएं, हमेशा स्वाभाविक रहें और आत्मविश्वास बनाए रखें। सफलता के लिए परिवार का साथ और सही रणनीति सबसे जरूरी होती है।
उनका मानना है कि सही दिशा में इंटरनेट का उपयोग भी परीक्षा की तैयारी में बेहद मददगार हो सकता है। उनकी कहानी उन सभी के लिए सबक है, जो अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।
नाम: अंकित अस्थाना
जन्म दिनांक: 9 अगस्त 1987
जन्म स्थान: भोपाल, मध्यप्रदेश
एजुकेशन: बीए, एलएलबी
बैच: 2014
सहायक कलेक्टर मंदसौर 19-06-2015 से 11-2016 तक, एसडीएम पोहरी 15-11-2016 से 10-2017 तक, एसडीएम केराड़ा 26-10-2017 से 05-2018 तक, सीईओ, जिला पंचायत, बड़वानी 16-05-2018 बनाए गए। इसके बाद वे भोपाल में स्मार्ट सिटी के सीईओ बनाए गए। इसके बाद वे मुरैना कलेक्टर बनाए गए। 22 मार्च 2025 को वे मुरैना कलेक्टर बनाए गए थे। वर्तमान में वो उप सचिव, मप्र. शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक, मप्र. स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल के पद पर कार्यरत हैं।
अंकित अस्थाना शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल थे। उन्होंने 2010 में नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) से लॉ की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला किया। परिवार ने भी उनके इस निर्णय में पूरा साथ दिया। 2013 में यूपीएससी परीक्षा में 91वीं रैंक लाकर उन्होंने सफलता हासिल की और भोपाल से टॉप किया। खास बात यह रही कि उन्होंने यह मुकाम अपने तीसरे प्रयास में पाया। उन्हें 2014 का कैडर अलॉट हुआ।
कर्मठ अफसर की छवि
टीमवर्क और समन्वय पर जोर
युवाओं के लिए सफलता का मंत्र
उनका मानना है कि सही दिशा में इंटरनेट का उपयोग भी परीक्षा की तैयारी में बेहद मददगार हो सकता है। उनकी कहानी उन सभी के लिए सबक है, जो अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।
करियर एक नजर
जन्म दिनांक: 9 अगस्त 1987
जन्म स्थान: भोपाल, मध्यप्रदेश
एजुकेशन: बीए, एलएलबी
बैच: 2014
पदस्थापना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava