29 Sept 2026
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में बिजली बिल बढ़ गया है, क्योंकि ईंधन और बिजली खरीद की लागत में इजाफा हुआ है। इस वजह से ऊर्जा कंपनियों ने FPPAS सरचार्ज 4.59% से बढ़ाकर 5.063% कर दिया है। नई बिजली दरें 24 सितंबर से 23 अक्टूबर तक जारी होने वाले सभी बिलों पर लागू रहेंगी। इस बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को 100 यूनिट की खपत पर करीब 2.46 रुपए का अतिरिक्त भार उठाना पड़ेगा।

By Harrison Masih
बस्तर में हो रही तेज बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है, जो पिछले 50 वर्षों में सबसे ऊंचा स्तर 12.39 मीटर पर पहुंच चुका है। केंद्रीय जल आयोग ने प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 65 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं और 833 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

By Jageshwar prasad
राजस्थान के प्रख्यात टेराकोटा कलाकार चंद्रशेखर सैन को ललित कला अकादमी ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। उनकी रचना 'माय एंटायर वर्ल्ड-I' को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला। चंद्रशेखर सैन राज्य का गौरव हैं, और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें बधाई दी। यह सम्मान उन्होंने अपने तीन प्रेरणादायक व्यक्तियों को समर्पित किया है।

By Sumit Kumar
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कथित उत्तर अमेरिकी प्रमुख सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स लिस्ट में शामिल किया है। FBI ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वालों के लिए 10 लाख डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है। इससे पहले गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित था।

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाना है। इस मैच के सारे टिकट महज 2 घंटे के अंदर ही बिक गए। साइबर ठग और दलाल टिकटों की इसी मारामारी का फायदा उठा रहे हैं। ये जालसाज लोगों से बुकिंग के लिए 10% एडवांस पैसे मांग रहे हैं।