01 Nov 2026
By Jyoti Mahender Bhardwaj
फर्जी GST बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के जरिए करोड़ों रुपए की कथित टैक्स चोरी करने वाले संगठित सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। वस्तु एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (DGGI) की जयपुर जोन यूनिट ने दिल्ली में लगातार तीन दिनों तक छापेमारी की। इस कार्रवाई में 4 करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। इसके अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन, बड़ी संख्या में चेकबुक और विभिन्न फर्मों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फर्जी ITC का लाभ लेने वाले व्यापारियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में छत्तीसगढ़ी भाषा की पढ़ाई का मुद्दा फिर चर्चा में है। हाईकोर्ट ने इस पर राज्य शासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। यह स्कूलों में छत्तीसगढ़ी भाषा। का मामला है। कोर्ट के पहले के आदेश के बावजूद तीन महीने में कोई ठोस फैसला नहीं हुआ, ऐसा याचिकाकर्ता का आरोप है। इसी पर हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को अवमानना नोटिस जारी किया है।

राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर अब खत्म हो गया है। शनिवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने लगा है और अगले 3 से 4 दिन तक आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट के कारण सर्दी का असर बढ़ने लगा है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। जयपुर, कोटा और अजमेर समेत कई शहरों में सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला।

By Sandeep Kumar
मध्यप्रदेश के आदिम जाति कल्याण विभाग के कई जिलों में कर्मचारियों का वेतन अटका है। इसकी वजह बजट की कमी बताई जा रही है। लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिवाली से पहले बजट जारी करने की मांग की है। संघ के मुताबिक, चतुर्थ श्रेणी, दैनिक वेतनभोगी और अंशकालीन कर्मचारी प्रभावित हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर संघ ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

By Jageshwar Prasad
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान ने 12 राष्ट्रीय योजनाओं में पहला, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान पाया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। पहले स्थान की सूची में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम का कंपोनेंट-ए और योग दिवस 2025 की भागीदारी शामिल हैं।