क्या राहुल गांधी सच में मोदी के एकमात्र विकल्प बन गए हैं?
Sameer Chougaonkar | Jun 15, 2026, 14:20 IST
राहुल गांधी और समीर चौगांवकर
बंगाल में ममता बनर्जी की करारी हार के बाद राहुल गांधी INDIA गठबंधन के सर्वमान्य नेता बनकर उभरे हैं। क्षेत्रीय दलों के कमजोर होने ने कांग्रेस की स्थिति मजबूत की है।
बंगाल की हार ने कांग्रेस को दिए उम्मीदों के पंख
कांग्रेस के केरल में अपनी और तमिलनाडु में TVK की सरकार बनवाने में महती भूमिका निभाने के बाद राहुल को मोदी के सामने विपक्ष के सबसे बड़े नेता के रूप में मान्यता मिलने की राह आसान हो गई है।
ममता की आपदा में कांग्रेस का अवसर
चुनाव परिणाम ने ममता की उम्मीदों को ध्वस्त किया और कांग्रेस की उम्मीदों को पंख लगा दिए। बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों में मोदी के मुकाबले के लिए विपक्ष के पास राहुल के अलावा कोई विकल्प नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व को चुनौती देने वाले सभी नेता एक-एक कर मोदी के सामने चुनाव हार रहे हैं और राहुल गांधी की राह अनचाहे ही प्रशस्त कर रहे हैं।
विपक्ष का कमजोर होता मोर्चा
बिहार में तेजस्वी हार चुके हैं और पार्टी के भीतर अपनी पकड़ बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे अपने सांसदों के बगावती होने के समाचार से परेशान हैं और एक भारी टूट के बाद दूसरी टूट से पार्टी बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
शरद पवार और अखिलेश की भी मुश्किलें
अखिलेश, बिहार में तेजस्वी और बंगाल में ममता का हाल देखकर सशंकित हो रहे हैं और अपनी आसन्न हार को टालने के लिए कांग्रेस को सबसे अहम सहयोगी के रूप में देख रहे हैं।
अखिलेश की राजनीतिक मजबूरी
कांग्रेस की ताकत: छह राज्यों में सरकार
राहुल को मोदी के सामने खड़ा करने की रणनीति
राहुल का कायाकल्प: पार्ट-टाइम से फुल-टाइम नेता
63841f9e-bb1
जनता ने दिया दोहरा संदेश
बरसों की नाकामी से निकला बदलाव
राहुल के आलोचकों ने लंबे वक्त से अनिच्छुक नेता के तौर पर उनकी तस्वीर गढ़ी - परिवार की विरासत को कंधों पर उठाए एक ऐसा नेता जिसमें उसे आगे ले जाने का विश्वास नहीं है। वहीं, लोकसभा चुनाव के बाद और हाल के महीनों में राहुल गांधी उस नैरेटिव को नए सिरे से गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं - अपने लिए भी और कांग्रेस पार्टी के लिए भी।
कांग्रेस का मानना है कि 18वीं लोकसभा में नेता विपक्ष का चोगा धारण करने के बाद राहुल ने अपनी भूमिका के प्रति असामान्य प्रतिबद्धता दिखाई है। साथ ही, पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन से सातों दिन काम करने वाले नेता के रूप में अपनी छवि का कायाकल्प किया है।
राहुल की आगे की राह: चुनौतियां कम नहीं
लोकसभा से लेकर राज्यों तक की परीक्षा
राहुल गांधी की एक और बड़ी परीक्षा 2027 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर के विधानसभा चुनाव होंगे और 2027 के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव। उत्तराखंड, गोवा में BJP को हराना, मणिपुर और पंजाब में सरकार बनाना, हिमाचल में सरकार बचाना और गुजरात और उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करना राहुल गांधी के लिए एक चुनौती से कम नहीं होगा। 2028 में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की चुनौती भी राहुल गांधी के सामने होगी।
2029 से पहले साबित करना होगा दम
आने वाले चुनाव और चुनौतियां राहुल की आगे की राह तय करेंगे। राहुल इसमें कितने सफल होते हैं, यह राहुल का आने वाला समय बताएगा। फिलहाल राहुल गांधी INDIA गठबंधन के सबसे बड़े नेता तो बन ही गए हैं।
नोट- प्रिंट मीडिया में दो दशक से सक्रिय समीर चौगांवकर राजनीतिक पत्रकारिता के एक विश्वसनीय और स्थापित नाम हैं। इंडिया टुडे, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका और एशिया टाइम्स सहित देश-विदेश के प्रतिष्ठित मंचों पर उनके लेख प्रकाशित होते हैं। भाजपा, पीएमओ, संसद और आरएसएस की गहरी कवरेज तथा प्रमुख न्यूज चैनलों पर तथ्यपरक राजनीतिक विश्लेषण उनकी पहचान है। इस लेख में प्रकाशित विचार उनके व्यक्तिगत हैं।
FAQ
- बंगाल 2026 चुनाव परिणाम का कांग्रेस पर क्या असर पड़ा?
ममता बनर्जी की करारी हार के बाद INDIA गठबंधन में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है। राहुल गांधी अब विपक्ष के सबसे बड़े और सर्वमान्य नेता के रूप में उभरे हैं। - क्या राहुल गांधी मोदी के एकमात्र विकल्प हैं?
बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों में क्षेत्रीय नेताओं - ममता, तेजस्वी, केजरीवाल - के कमजोर होने के बाद विपक्ष के पास मोदी के मुकाबले राहुल गांधी के अलावा कोई प्रभावशाली विकल्प नहीं बचा है। - राहुल गांधी में क्या बदलाव आया है?
18वीं लोकसभा में नेता विपक्ष बनने के बाद राहुल ने पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन की छवि तोड़ी है। अब वे सातों दिन सक्रिय रहने वाले, मुद्दों पर मोदी को घेरने वाले पूर्णकालिक नेता के रूप में दिखाई देते हैं। - राहुल गांधी के सामने आगे कौन सी बड़ी चुनौतियां हैं?
2027 में UP, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और 2028 में MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव राहुल की असली परीक्षा होंगे। 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें गठबंधन को मजबूत रखना होगा।
इंडिया गठबंधन: हारे हुए नेता, बिखरा गठबंधन- विपक्ष की दर्दनाक कहानी
अभ्यन्तरम्: तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से शुरू हुई राहुल गांधी की नई सियासत
विचार मंथन: पीएम मोदी की संयम की अपील के पीछे असली संकट क्या है?
महिला–ओबीसी आरक्षण और परिसीमन: भारतीय राजनीति की अगली बड़ी करवट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA