Bhopal में ABVP ने किया कमिश्नर ऑफिस का घेराव | RGPV से जुड़ा है मामला

आरजीपीवी में बीते दिनों चल रहे आर्थिक भ्रष्टाचार के विरोध में ABVP भोपल महानगर ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद आरोपियों की पोल खुली। कुलपति डॉ सुनील कुमार सहित 5 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।

author-image
Atul Dwivedi
New Update
्

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

भोपाल ( Bhopal ) के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( RGPV ) में चल रहे आर्थिक भ्रष्टाचार के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ( ABVP ) का आंदोलन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है...RGPV में घोटालों के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में छात्रों ने रविवार सुबह काले कपड़े पहनकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार रात को भी गांधीनगर थाने का घेराव किया था। छात्र और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस पर भी आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए हैं। 

छात्र करोड़ों रुपयों की हेराफेरी के मामले में केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार न करने से आक्रोशित हैं। दरअसल, आरजीपीवी में बीते दिनों चल रहे आर्थिक भ्रष्टाचार के विरोध में ABVP भोपल महानगर ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद आरोपियों की पोल खुली। कुलपति डॉ सुनील कुमार सहित 5 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और बाकी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। कुछ आरोपी प्रदेश से बाहर भाग गए तो, कुछ देश छोड़ विदेश भाग निकले।इसी को लेकर  ABVP लगातार पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।

RGPV ABVP Bhopal
Advertisment