Rahul Gandhi का विवादित बयान | PM Modi ने किया पलटवार

राहुल ने कहा- राजा की आत्मा ईवीएम में है। सही है। राजा की आत्मा ईवीएम में है। हिंदुस्तान की हर संस्था में है। ईडी में है, सीबीआई में है, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में है।'

author-image
Atul Dwivedi
New Update
1

शक्ति को लेकर क्या बोले राहुल गांधी

कांग्रेस ( Congress ) के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ( Rahul gandhi ) ने हिंदू धर्म में मौजूद शक्ति शब्द को लेकर ये टिप्पणी की....दरअसल राहुल ने ये टिप्पणी मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को हुई एक रैली में की थी...राहुल ने कहा 'हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं, एक शक्ति से लड़ रहे हैं।' राहुल आगे बोले, 'अब सवाल उठता है, वो शक्ति क्या है? जैसे किसी ने यहां कहा- राजा की आत्मा ईवीएम में है। सही है। राजा की आत्मा ईवीएम में है। हिंदुस्तान की हर संस्था में है। ईडी में है, सीबीआई में है, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में है।'इसके बाद फिर बीजेपी को भी बैठे बिठाए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने का मौका मिल गया...अब पीएम मोदी ( PM MODI ) ने राहुल के इस बयान पर जवाब दिया और कहा कि वो राहुल की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। दरअसल बीजेपी अब राहुल के इस बयान को शक्ति यानी मां दुर्गा से जोड़ रही है...क्योंकि शक्ति का एक अर्थ महिलाएं भी हैं तो अब राहुल का ये बयान कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में कितना भारी पड़ने वाला है...ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।  

शक्ति modi CONGRESS राहुल गांधी मोदी Rahul Gandhi
Advertisment