MP Congress को बड़ा झटका | Kamalnath के करीबी नेता करेंगे BJP जॉइन!

Ujjwal Rai | Apr 05, 2024, 16:59 IST
Share

ये काफिला है पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का...जो कि आज सैकड़ों समर्थकों और लंबे काफिले के साथ भोपाल के लिए रवाना हुए...दरअसल, दीपक सक्सेना आज बीजेपी जॉइन कर सकते हैं.....ऐसा बताया जा रहा है कि वे शाम तक सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने बीजेपी में शामिल हो सकते हैं...अजय सक्सेना ने भी पिता के बीजेपी जॉइन करने को लेकर संकेत दिए...दरअसल, लंबे समय से दीपक सक्सेना के बीजेपी में शामिल होने की खबरें चल रहीं थी...दीपक के छोटे बेटे अजय सक्सेना बीजेपी में शामिल हो गए थे...उसके बाद इन्होंने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था...27 मार्च को छिंदवाड़ा दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय दीपक सक्सेना के घर भी पहुंचे थे..उस वक्त ये सामने आया था कि वे बीजेपी जॉइन करने ही वाले हैं...इसके बाद कमलनाथ ने कुछ दिन पहले दीपक सक्सेना से मुलाकात की थी, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने रूठे हुए दीपक को मना लिया है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दीपक सक्सेना ने कमलनाथ की बात नहीं मानी और अब वे बीजेपी जॉइन करने वाले हैं...







Tags:
  • MP News
  • kamalnath
  • Deepak Saxena joins BJP