MP News | न पक्ष न ही विपक्ष दे रहा साथ, आउटसोर्स कर्मचारी जल्द करेंगे बड़ा प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में आउटसोर्स और अस्थाई कर्मचारियों का नियमितीकरण करने के लिए चल रहे आंदोलन ने अब एक नया मोड़ लिया है।1 मई को संभाग स्तर पर धरने का फैसला किया है।

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्य प्रदेश में आउटसोर्स और अस्थाई कर्मचारियों का नियमितीकरण करने के लिए चल रहे आंदोलन ने अब एक नया मोड़ लिया है। रविवार को हुए कामगार क्रांति आंदोलन के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी से नाराज कर्मचारियों ने 15 अप्रैल को जिला स्तर पर रैलियां और 1 मई को संभाग स्तर पर धरने का फैसला किया है।मध्य प्रदेश में आउटसोर्स और अस्थाई कर्मचारियों का नियमितीकरण करने के लिए चल रहे आंदोलन ने अब एक नया मोड़ लिया है। रविवार को हुए कामगार क्रांति आंदोलन के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी से नाराज कर्मचारियों ने 15 अप्रैल को जिला स्तर पर रैलियां और 1 मई को संभाग स्तर पर धरने का फैसला किया है। पुलिस ने गिरफ्तार नेताओं को रात में रिहा कर दिया, लेकिन इस गिरफ्तारी के विरोध में महिलाएं धरना स्थल पर देर रात तक बैठी रहीं।कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वे आउटसोर्स और अस्थाई कर्मचारियों की नौकरी को स्थायी करने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। आउटसोर्स और अस्थाई कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष का कहना है कि अब भोपाल में अपनी बात रखना भी अपराध हो गया है। वे बताते हैं कि पहले तो आंदोलनों के लिए अनुमति नहीं दी जाती और अगर कोई विरोध करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।उन्होंने कहा कि इस सरकार के रवैये के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा और वे 15 अप्रैल को जिलों में रैलियां और ज्ञापन देंगे, फिर 1 मई को संभागीय स्तर पर धरना करेंगे। वे फिर भोपाल में क्रांति आंदोलन करेंगे और सरकार से कहेंगे कि वे अन्याय सहने के लिए तैयार नहीं हैं।इस आंदोलन में सरकारी स्कूलों के अंशकालिक कर्मचारी, पंचायत के चौकीदार, पंप ऑपरेटर और स्वास्थ्य विभाग के टेली मेडिसिन कर्मचारी भी शामिल हुए थे। प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने पर कर्मचारी कांग्रेस कार्यालय के पास इकट्ठा हुए। जब कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय की ओर मार्च किया, तो पुलिस ने उन्हें व्यापमं चौराहे पर रोक लिया और बल प्रयोग किया। और मोर्चा के अध्यक्ष सहित 22 नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।कर्मचारी नेताओं ने कांग्रेस की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि जब हजारों कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे, तो कांग्रेस ने उनकी मदद करने के बजाय पानी तक का इंतजाम नहीं किया। इससे कर्मचारियों को लगा कि कांग्रेस उनकी मदद नहीं करेगी...कुल मिलाकर देखा जाए तो न इन कर्मचारियों को पक्ष का साथ मिल रहा है नहीं विपक्ष का...देखना यही है की इनकी रैली कितनी प्रभावी होती है....

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



--
द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।
---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

#hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg

India News latest news viral Update breaking Trending latest daily news Hindi news video hindi news