Meta AI से 20 हजार इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, साइबर अटैक का नया तरीका
इंस्टाग्राम को Meta के AI ने ही हैक करवा दिया। यह सुनने में अटपटा लगता है, लेकिन ऐसा ही हुआ है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 हजार से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट्स एक नए तरह के साइबर हमले का शिकार हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस हैकिंग का तरीका AI से जुड़ा हुआ है। Meta ने खुद इस कमजोरी को स्वीकार किया है।
कैसे हुआ यह हमला
हैकर्स ने MetaAI का इस्तेमाल एक हथियार की तरह किया। उन्होंने AI सिस्टम को इस तरह से मैनिपुलेट किया कि वह यूजर्स के अकाउंट तक पहुंचने का रास्ता खोल दे। इस तकनीक को साइबर एकस्पर्ट्स AI जेलब्रेकिंग या प्रॉम्प्ट इंजेक्शन कहते हैं।
दरअसल हैकर्स ने Meta AI को खास तरह के सवालों और निर्देशों से भ्रमित किया। AI ने उन निर्देशों का पालन किया और अनजाने में यूजर्स के अकाउंट का रास्ता हैकर्स के लिए खोल दिया। यह साइबर हमले का पूरी तरह नया और खतरनाक तरीका है।
Meta ने क्या माना
MetaAI का उपयोग करके हुए इन हैक्स कोमेटा ने खुद स्वीकार किया है। कंपनी ने माना कि उनके AI सिस्टम से जुड़ी एक कमजोरी का फायदा उठाकर हैकर्स ने यूजर्स के अकाउंट्स तक पहुंच बना ली।
यह पहली बार है जब किसी बड़ी टेक कंपनी के AI को इस तरह हथियार बनाकर उसी कंपनी के प्लेटफॉर्म पर हमला किया गया हो। इससे AI सुरक्षा को लेकर दुनिया भर में नए सवाल उठ रहे हैं।
क्यों है यह ज्यादा खतरनाक
पुराने साइबर हमलों में हैकर्स को पासवर्ड चुराने या फिशिंग लिंक का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन इस नए तरीके में न कोई फर्जी लिंक है, न कोई संदिग्ध मैसेज है।
साइबर हैकर्ससीधे एआईसे बात करके काम कर लेते हैं। यूजर को पता भी नहीं चलता कि उनका अकाउंट कब और कैसे हैकर्स की पहुंच में आ गया। यही बात इस हमले को बाकी साइबर अटैक से ज्यादा खतरनाक बनाती है।
आप क्या करें
अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट है तो अभी कुछ जरूरी कदम उठाएं। अपने अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर चालू करें। पासवर्ड बदलें और किसी भी अनजान ऐप को अकाउंट की परमिशन न दें। लॉगिन एक्टिविटी चेक करें और किसी अनजान डिवाइस से लॉगिन दिखे तो तुरंत हटाएं।
FAQ
- MetaAI से इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे हैक हुए?
हैकर्स ने Meta के AI सिस्टम को खास निर्देशों से भ्रमित किया। AI ने अनजाने में यूजर्स के अकाउंट तक पहुंच का रास्ता खोल दिया। इसे प्रॉम्प्ट इंजेक्शन अटैक कहते हैं। - क्या Meta ने इस हैकिंग को स्वीकार किया?
हां, Meta ने खुद माना है कि उनके AI सिस्टम की एक कमजोरी का फायदा उठाकर हैकर्स ने 20 हजार से ज्यादा अकाउंट्स तक पहुंच बनाई। कंपनी इस खामी को दूर करने पर काम कर रही है। - इंस्टाग्राम यूजर्स अपना अकाउंट कैसे सुरक्षित रखें?
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें और पासवर्ड तुरंत बदलें। अनजान ऐप्स को अकाउंट की परमिशन न दें। लॉगिन एक्टिविटी नियमित चेक करते रहें।
ये खबरें भी पढ़ें...
एयरपोर्ट्स पर हुआ था साइबर अटैक, सरकार ने माना इसीलिए लेट हुईं 800 फ्लाइट्स
बिलासपुर में बड़ा साइबर अटैक : सेंट्रल यूनिवर्सिटी का समर्थ पोर्टल हैक
टर्किश कंपनी के हाथों में भारतीय एयरपोर्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में साइबर अटैक की आशंका