सिर्फ 20 हजार में अपने पार्टनर के साथ प्लान करें अपना परफेक्ट हनीमून

शादी के खर्चों के बाद ज्यादातर कपल्स के पास ज्यादा बजट नहीं बचता। ऐसे में कम बजट में भी खूबसूरत जगहों पर जाकर हनीमून का आनंद लेना संभव है। सही योजना से 20 हजार रुपए में भी यादगार हनीमून प्लान किया जा सकता है।

author-image
Kaushiki
New Update
best-budget-honeymoon-destinations
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शादी के खर्चों के बाद ज्यादातर कपल्स के पास ज्यादा बजट नहीं बचता, लेकिन इससे हनीमून का मजा कम नहीं होना चाहिए। सही प्लानिंग और स्मार्ट बजट से आप 20 हजार रुपए में भी खूबसूरत और रोमांटिक जगहों पर जाकर यादगार छुट्टी मना सकते हैं।

भारत में कई ऐसी सस्ती जगहें हैं, जहां नेचर के बीच आराम और मस्ती दोनों मिलती है। आइए जानें उन कुछ खूबसूरत और रोमांटिक जगहों के बारे में।

ये खबर भी पढ़ें...Relationship Tips: शादी के बाद पेरेंट्स और वाइफ के रिश्तों को कैसे बैलेंस करें

तटीय स्वर्ग: पुडुचेरी में समुद्र तट पर भ्रमण - मैंगोहिल ब्लॉग

पुडुचेरी: समुद्र तट और झरनों का शहर

पुडुचेरी दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित एक शांत और खूबसूरत जगह है। यहां कम भीड़, स्वच्छ समुद्र तट और प्राकृतिक झरने हनीमून के लिए परफेक्ट हैं।

बेंगलुरु से लगभग 310 किमी दूर, 6-7 घंटे में पहुंचा जा सकता है। यहां बजट होटल 15 सौ रुपए से दो हजार रुपए में मिल जाते हैं। स्कूटी या बाइक रेंट पर लेकर आस-पास घूमना आसान रहता है।

ये खबर भी पढ़ें... शादी के बाद आने वाली परेशानियों को सुलझाएंगी Post Marriage Relationship Tips

कुमारकोम, बैकवाटर्स, वेम्बनाड झील, केरल, भारत

कुमारकोम: केरल की खूबसूरत बैकवाटर

कुमारकोम प्राकृतिक नजारों से भरपूर है, लेकिन 20 हजार के बजट में बैकवाटर में रात बिताना मुश्किल हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि सस्ते होटल में रुका जाए और आसपास की जगहों का आनंद लिया जाए।

बेंगलुरु से लगभग पांच सौ किमी दूर, करीब 10 घंटे की ट्रेवल होती है। ट्रेवल करते टाइम वहां के मौसम को ध्यान में रखना जरूरी है।

Travel: पहाड़ों की रानी ऊटी

ऊटी: पहाड़ों की रानी

तमिलनाडु के नीलगिरी पहाड़ों में बसा ऊटी ठंडे और सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। यह जगह अपने हरे-भरे वन, बागानों और खूबसूरत झरनों के लिए मशहूर है।

बेंगलुरु से लगभग 270 किमी की दूरी पर, 5 घंटे में पहुंचा जा सकता है। यहाँ सस्ती और आरामदायक होटल उपलब्ध हैं जो बजट में फिट बैठते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Relationship Tips : अपने पार्टनर से नो-गो टॉपिक्स डिस्कस करना है जरुरी, जानिए क्यों

कम बजट में अपने हनीमून गंतव्य की योजना कैसे बनाएं – एक्सिस बैंक

बजट में हनीमून कैसे प्लान करें

  • सेलेक्ट ट्रेवल सीजन: बारिश और ओस वाले मौसम से बचें।
  • सस्ते होटल चुनें: आराम के साथ बजट में होटल बुक करें।
  • लोकल ट्रांसपोर्ट का यूज करें: बाइक या स्कूटी रेंट पर लेकर आसपास घूमें।
  • स्थान चुनें: बजट और दूरी के हिसाब से डेस्टिनेशन तय करें।
  • खाना: लोकल फूड ट्राई करें, जो सस्ता और स्वादिष्ट होता है।

ये खबर भी पढ़ें...Relationship Tips: गलतफहमियों से बचने के लिए शादी से पहले जरूर पूछें ये सवाल

partner | विवाह | Puducherry

relationship tips Relationship partner विवाह Puducherry शादी