शादी की तैयारी हर जोड़े के लिए सबसे खास होती है। परंपरागत समारोहों से हटकर कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं तो थीम वेडिंग एक परफेक्ट विकल्प है।
थीम वेडिंग में शादी के हर हिस्से को एक खास थीम पर डिजाइन किया जाता है, जिससे हर पल का अनुभव खास बन जाता है। आइए जानते हैं पांच खास वेडिंग थीम्स के बारे में, जो आपकी शादी को सबकी यादों में बसा देंगे।
फेयरी टेल वेडिंग थीम
अगर आप परियों की दुनिया और जादू-टोने से प्रेरित शादी चाहती हैं, तो फेयरी टेल थीम पर विचार करें। पेस्टल रंगों जैसे वाइट, पिंक, और ऑफ वाइट का डेकोरेशन इस थीम का खास हिस्सा होता है। लाइट कलर के लहंगे, नकली पंखों के साथ फोटोशूट और नाजुक सजावट इसे परियों की कहानी जैसा बना देती है।
राजशाही वेडिंग थीम
अगर आप शाही अंदाज पसंद करती हैं तो राजशाही थीम के साथ अपने वेडिंग वेन्यू को महल जैसा सजाएं। भव्य झूमर, राजसी कालीन और रजवाड़ों जैसा पोशाक चयन आपकी शादी को शाही ठाठ देगी। उदयपुर, जयपुर जैसे शाही शहरों की झलक पाने के लिए आप होटल या बैंक्वेट हॉल में महलों जैसा डेकोरेशन करवा सकते हैं।
बीच वेडिंग थीम
समुद्र के किनारे शादी का अपना ही अलग मज़ा है। साफ-सुथरी और खूबसूरत बीच पर हल्के रंगों के लहंगे और लाइट मेकअप के साथ आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। प्राकृतिक खूबसूरती के बीच शादी की रस्में यादगार और रोमांटिक बनेंगी।
राजस्थानी वेडिंग थीम
राजस्थानी संगीत, रंग-बिरंगे कपड़े और खानपान के साथ राजस्थानी वेडिंग थीम आपके शादी समारोह को जीवंत और रंगीन बनाता है। पारंपरिक राजस्थानी जूलरी और पोशाक के साथ लोक संगीत का आनंद शादी में चार चांद लगा देगा।
ईको फ्रेंडली वेडिंग थीम
पर्यावरण प्रेमियों के लिए ग्रीन थीम पर आधारित शादी बेहतरीन विकल्प है। प्लास्टिक फ्री डेकोरेशन, केले के पत्तों पर भोजन परोसना, फूलों और प्राकृतिक सामग्री से सजावट करके आप प्रकृति के करीब अपनी शादी का जश्न मना सकते हैं।
विंटेज वेडिंग थीम
पुरानी यादों और क्लासिक डेकोर के साथ विंटेज थीम आपकी शादी को एक रॉयल टच देता है। इसमें एंटीक फर्नीचर, पुराने जमाने के गहने और पारंपरिक संगीत शामिल होता है।
बॉलीवुड ग्लैमर वेडिंग थीम
अपने पसंदीदा बॉलीवुड सितारों की तरह चमक-दमक भरी शादी चाहते हैं तो यह थीम परफेक्ट है। ग्लिटरी डेकोरेशन, फैंसी लाइटिंग, और ग्लैमरस आउटफिट्स शादी को यादगार बना देंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
Relationship Tips: शादी के बाद पेरेंट्स और वाइफ के रिश्तों को कैसे बैलेंस करें
शादी के बाद आने वाली परेशानियों को सुलझाएंगी Post Marriage Relationship Tips
Relationship Tips : अपने पार्टनर से नो-गो टॉपिक्स डिस्कस करना है जरुरी, जानिए क्यों
Relationship Tips: गलतफहमियों से बचने के लिए शादी से पहले जरूर पूछें ये सवाल
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
विवाह | Shaadi | Wedding