जेफ बेजोस की सफल अंतरिक्ष उड़ान: 11 मिनट में पूरा किया 105 KM का सफर

author-image
एडिट
New Update

जेफ बेजोस की सफल अंतरिक्ष उड़ान: 11 मिनट में पूरा किया 105 KM का सफर

वर्जिन स्पेसशिप के रिचर्ड ब्रॉन्सन के बाद मंगलवार, 20 जुलाई को जेफ बेजोस ने भी अंतरिक्ष यात्रा का नया इतिहास रच दिया। बेजोस (Jeff Bezos) ने अपनी स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) के रॉकेट न्यू शेफर्ड (New Shepard) से चार यात्रियों के साथ अंतरिक्ष की यात्रा की। उन्होंने 11 मिनट में 105 किलोमीटर का सफर तय किया। अंतरिक्ष यात्रा से बेजोस शाम 6 बजकर 53 मिनट पर धरती पर सुरक्षित लौटे। रॉकेट की लॉन्चिंग 6.42 बजे वेस्ट टेक्सास के ब्लू ओरिजिन लॉन्च साइट वन से की गई। न्यू शेफर्ड के कैप्सूल ने चारों अंतरिक्ष यात्रियों को जीरो ग्रैविटी के रोमांच का अनुभव कराया।

सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्र के अंतरिक्ष यात्री

जेफ बेजोस शाम 5.00 बजे अपने भाई मार्क, वैली फंक और ओलिवर डैमेन लॉन्च टावर में पहुंचें। इसके बाद उन्हें न्यू शेफर्ड कैप्सूल में बिठाने की तैयारियां की गईं। बेजोस के साथ 82 वर्षीय महिला वैली फंक, भाई मार्क बेजोस और 18 वर्षीय ओल्वर डैमेन के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा में सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्र के अंतरिक्ष यात्री स्पेस टूरिज्म पर गए। यह अंतरिक्ष उड़ान के इतिहास की पहली ऐसी फ्लाइट थी जिसमें इस तरह का नया प्रयोग किया गया।

वैली फंक को नासा ने अंतरिक्ष यात्रा से रोका था

वैली फंक वो महिला हैं जिन्हें 60 साल पहले NASA ने महिला होने के कारण अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने नहीं दिया था। जबकि, वो नासा के मर्करी-13 (Mercury-13) मिशन की पायलट थीं। लेकिन जब अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस उनके पास एक सीट का ऑफर देने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष उड़ान की उनकी 60 साल की ख्वाहिश अब पूरी होने वाली है।

रॉकेट की ऑटोमैटिक लॉन्चिंग

न्यू शेपर्ड की लॉन्चिंग पूरी तरह से ऑटोमैटिक थी। इसे लॉन्च करने से लेकर लैंडिंग तक किसी भी अंतरिक्षयात्री को किसी भी तरह के कंसोल पर कोई काम नहीं पड़ा। ऐसा पहली बार हुआ कि अंतरिक्ष से संबंधित कोई लॉन्च पूरी तरह से ऑटोमैटिक हुआ।

अंतरिक्ष में नया इतिहास