प्लान डी डे: महारानी की मौत के बाद 10 दिन का शोक, फिलिप के पास दफन होगी

author-image
एडिट
New Update
प्लान डी डे: महारानी की मौत के बाद 10 दिन का शोक, फिलिप के पास दफन होगी

महारानी पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ है। ब्रिटेन में महारानी की मौत के बाद का सीक्रेट प्लान लीक हो गया। दरअसल एक अमेरिकी न्यूज वेबसाइट पॉलिटिको के मुताबिक के कुछ दस्तावेज सामने आए हैं, जिसमें महारानी की मौत के बाद का प्लान बताया गया है। प्लान का नाम ऑपरेशन लंदन ब्रिज हैं। उनकी मौत के बाद 10 दिनों का शोक होगा।

योजना में क्या था

महारानी की मौत के बाद 10 मिनट के अंदर वॉइटहॉल के झंडे आधे झुका दिए जाएंगे। प्रिंस चार्ल्स टीवी पर जनता को संबोधित करेंगे और बाद में ब्रिटेन का दौरा करेंगे। प्लान के मुताबिक, महारानी को प्रिंस फिलिप के बगल में दफनाया जाएगा। महारानी के निधन की सूचना निजी सचिव प्रधानमंत्री को देंगे। योजना का खुलासा होने से शाही परिवार में हड़कप है। सरकार इसपर जांच बिठा सकती है।

पार्थिव शरीर संसद में रहेगा

शाही परिवार के बाद पहले शख्स प्रधानमंत्री होंगे। शाही परिवार की तरफ से मीडिया और जनता को आधिकारिक सूचना दी जाएगी। महारानी का अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। महारानी का शरीर आम जनता को भी दे सकेंगे।

स्ट्रीट पर भारी भरकम भीड़

दस्तावेजों में महारानी की मौत के बाद ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की योजना होगी। ट्रेन, बस और स्ट्रीट पर भारी भीड़ होगी। लोग महारानी को देखने आएंगे। वहीं सोशल मीडिया को लेकर भी प्लाना अपडेट किए जाएंगे।

Plan d day द सूत्र ब्रिटेन राजकीय शोक चार्ल्स Britain London bridge leak prince Charles The Sootr prince Philip royals 10 days