यूक्रेन सरकार सैनिकों के स्पर्म कर रही फ्रीज, ताकि सोल्जर्स की मौत होने पर खत्म न हो जाए उनका वंश

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
यूक्रेन सरकार सैनिकों के स्पर्म कर रही फ्रीज, ताकि सोल्जर्स की मौत होने पर खत्म न हो जाए उनका वंश

इंटरनेशनल डेस्क. रूस-यूक्रेन युद्ध की 20 फरवरी को शुरुआत हुई थी। करीब एक साल से चले रहे इस युद्ध में रूस और यूक्रेन में भारी तबाही हुई। इस युद्ध का असर अन्य देशों में पर भी हो रहा है। कई देशों में महंगाई बढ़ रही हैं। इस बीच यूक्रेन सरकार ने युद्ध में जाने वाले सैनिकों के स्पर्म फ्रीज करने की योजना शुरू की है। इसके लिए सैनिकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे युद्ध के बाद घायल सैनिकों या उनकी मौत हो जाने पर उनका वंश आगे बढ़ता जा सकें।



20 साल तक हो सकता है स्पर्म का इस्तेमाल



यूक्रेनी विशेषज्ञों के अनुसार जिन महिलाओं के पास अपने मृत पति का स्पर्म होगा, वह इसका उपयोग 20 साल तक कभी भी कर सकती हैं। सैनिकों को सरकार की यह योजना काफी पसंद आ रही है। करीब 40-50 प्रतिशत सैनिकों ने अपने स्पर्म फ्रीज कर दिए हैं। इसके अलावा सैनिकों की पत्नियां भी सोशल मीडिया पर इस योजना को बढ़ावा देने के लिए अभियान चला रही हैं। 



ये भी पढ़ें...






फर्टिलिटी इंडस्ट्री को फिर आबाद करने का प्रयास 



रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत में रूसी हमलों से यूक्रेन की फर्टिलिटी इंडस्ट्री पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। इसमें चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और स्पेन से लोग सरोगेसी के लिए आते थे। इस तरह देश के सबसे बड़े फर्टिलिटी क्लीनिक निक को यूक्रेन दोबारा पटरी पर ला रहा है। स्पर्म सहेजने की इस पहल को हीरो नेशन कहा जा रहा है। सरकार यूक्रेन में सरोगेसी क्लिनिक को दोबारा पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है। इससे इंडस्ट्री युद्ध के पहले की क्षमता के लगभग 80% तक वापस उबर जाएगी। इधर रूस से पुरानी रंजिश रखने वाले चेचेन, क्रीमियाई, तातार और पूर्व सोवियत गणराज्यों के लोग यूक्रेन की सेना के साथ युद्ध में उतर रहे हैं।



पोप फ्रांसिस ने रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे युद्धों को 'ईश्वर और मानवता के खिलाफ अपराध' बताया



कैथोलिक चर्च के प्रमुख, वेटिकन के पोप फ्रांसिस ने रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे युद्धों को 'ईश्वर और मानवता के खिलाफ अपराध' कहा है। पोप ने 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के खिलाफ बहुत कड़ा रुख अपनाया है। कभी-कभी उन रुखों ने कड़ी आलोचना भी की है। अपनी कड़ी आलोचना में, वेटिकन के संप्रभु ने अंधाधुंध विनाश कहा, जो कि नागरिक क्षेत्रों में युद्ध के कारण हुआ है। पोप ने ये टिप्पणी 9 जनवरी को वेटिकन के राजनयिकों को अपना वार्षिक भाषण देते समय की। उन्होंने इस युद्ध को 'ईश्वर और मानवता के खिलाफ अपराध' बताया।


Ukraine government plan dynasty should not end on death of soldiers Russia-Ukraine war Ukraine soldiers sperm यूक्रेन सरकार की योजना सोल्जर्स की मौत पर खत्म न हो वंश रूस-यूक्रेन युद्ध यूक्रेन सैनिकों के स्पर्म