अफगानिस्तान: शिया मस्जिद में फिदायीन हमला, धमाके में 100 लोगों की मौत

author-image
एडिट
New Update
अफगानिस्तान: शिया मस्जिद में फिदायीन हमला, धमाके में 100 लोगों की मौत

8 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) के कुंदुज शहर में एक शिया मस्जिद (Shia Mosque) में जोरदार धमाका (Terrorist Attack) हुआ है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण शिया मस्जिद में करीब 300 लोग जुटे थे। इसी दौरान धमाका (Blast) हुआ, जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 50 लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं।

किसी ने हमले की जानकारी नहीं मिली

तालिबान (Taliban) के प्रवक्ता और सूचना-संस्कृति मंत्री जबीउल्ला मुजाहिद ने भी इस घटना पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि आज दोपहर कंदुज के खानाबाद बंदार इलाके में शिया नागरिकों को निशाना बनाते हुए एक ब्लास्ट हुआ। इसमें कई लोगों की मौत हुई है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन माना जा रहा है कि आईएस-खोरासान के आतंकी इस हमले के पीछे हो सकते हैं। 

ISIS-खुरासान गुट का हाथ होने की आशंका

अभी तक किसी संघठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, तालिबान के प्रतिद्वंद्वी गुटों का हाल के दिनों में इस तरह के हमलों के पीछे हाथ रहा है। माना जा रहा है कि इस विस्फोट के पीछे अफगानिस्तान में सक्रिय ISIS-खुरासान गुट का हाथ हो सकता है। ISIS शिया मुस्लिमों का विरोध करता रहा है। साथ ही वह हजारा और दूसरे अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदायों (Islam Community) का भी विरोधी है।

Shia Mosque शिया मस्जिद फिदायीन हमला blast Afghanistan terrorist attack Taliban The Sootr Terrorist group