साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 73 लोगों की मौत, 43 झुलसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 73 लोगों की मौत, 43 झुलसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

International Desk. साउथ अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहान्सबर्ग में एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 73 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इस घटना में 43 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जोहान्सबर्ग की मिनिसपल सरकार ने ट्विटर (अब एक्स) पर बताया कि यह घटना जोहान्सबर्ग के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में हुई।



5 मंजिला बिल्डिंग में रह रहे थे 200 बेघर लोग



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस 5 मंजिला बिल्डिंग में करीब 200 बेघर लोग बिना इजाजत के रह रहे थे। बिल्डिंग में आग के बाद लोग बेघर होकर सड़कों पर बैठे नजर आए। आग की लगने की घटना में मौतों का आंकड़ा और बढ़ने का डर है। भारतीय समय के मुताबिक आग गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे लगी, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सुरक्षा कर्मचारी लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। सभी लोगों को बिल्डिंग से दूर रहने की सलाह दी गई है।



publive-image



सुरक्षा कर्मचारियों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन



अधिकारियों ने कहा कि आग को काफी हद तक बुझा दिया गया है। आग के असर से इमारत काली पड़ गई है और इससे अभी भी धुआं निकल रहा है। बचाव में लगे बचाव कर्मचारियों ने आग लगने के बाद बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। बचावकर्मी लगातार लोगों को निकालने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं। 



मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका



दक्षिण अफ्रीका आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता रॉबर्ट मुलौदज़ी ने अपने ट्वीट में कहा कि कई लोगों का इलाज किया जा रहा है और कुछ को स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में ले जाया गया है। एसएबीसी के अनुसार, आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। प्रवक्ता रॉबर्ट मुलौदज़ी ने कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है तथा मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।


South Africa जोहान्सबर्ग न्यूज आग में 73 लोगों की मौत साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आग जोहान्सबर्ग की बिल्डिंग में आग इंटरनेशनल न्यूज Johannesburg News 73 people died in the fire Fire in Johannesburg Fire in building in Johannesburg