रूस के खिलाफ हैकिंग ग्रुप 'Anonymous' ने छेड़ा साइबर युद्ध, कई वेबसाइट्स ठप

author-image
एडिट
New Update
रूस के खिलाफ हैकिंग ग्रुप 'Anonymous' ने छेड़ा साइबर युद्ध, कई वेबसाइट्स ठप

रूस (Russia) और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में चर्चित हैकिंग ग्रुप अनॉनिमस (Anonymous) ने यूक्रेन (Ukraine) का साथ देने का फैसला किया है| हैकिंग ग्रुप ने आरटी ब्रॉडकास्टर (RT.COM) पर साइबर हमले की जिम्मेदारी भी ली और इस बात की जानकारी अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल के जरिए दी। 





ट्वीट में ये लिखा: साइबर वॉर (Cyber war) की घोषणा करते हुए अनॉनिमस ने ट्वीट किया- ‘अनॉनिमस समूह आधिकारिक तौर पर रूसी सरकार के खिलाफ साइबर जंग छेड़ दी है।’ हैकिंग समूह ने दावा किया कि उन्होंने रूस के ब्रॉडकास्टिंग स्टेशन आरटी न्यूज की वेबसाइट को नष्ट दिया है| 







— Anonymous (@YourAnonNews) February 24, 2022





रूसी मीडिया ने भी की पुष्टि: साइबर वॉर का दावा करने वाले अनॉनिमस ग्रुप के ट्वीट के बाद इस अटैक की पुष्टि रूसी मीडिया (Media) ने भी की है। एक रूसी न्यूज वेबसाइट के अनुसार, रूस सरकार की वेबसाइट्स, रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट साइबर अटैक के कारण डाउन रहीं। वहीं, कुछ वेबसाइट्स स्लो हो गईं, जबकि कई वेबसाइट्स को ऑफलाइन कर दिया गया।  





पुतिन को दी धमकी: साथ ही अनॉनिमस से जुड़े एक अकाउंट की ओर से ट्वीट किया गया कि हमलोग ''legion'' (जिम्मेदारी लेने वाले लोग) हैं और पुतिन के समय जिन लोगों की जानें गईं, उसे नहीं भूलेंगे। इसी से जुड़े दूसरे अकाउंट ने ट्वीट किया कि पुतिन का समय गया और अब इस अटैक से रिकवर में करने में काफी दिक्कत आएगी।



Ukraine रूस रूस यूक्रेन तनाव Russia-Ukraine Tension अनॉनिमस Russia War साइबर वॉर हैकिंग Anonymous Hacking Cyber War यूक्रेन