अफगानिस्तान: काबुल में बंदूक की नोंक पर भारतीय नागरिक अगवा, परिवार दिल्ली में रहता है

author-image
एडिट
New Update
अफगानिस्तान: काबुल में बंदूक की नोंक पर भारतीय नागरिक अगवा, परिवार दिल्ली में रहता है

काबुल. सत्ता पर काबिज होते ही भले तालिबान ने ऐलान किया था कि किसी से बदला नहीं लिया जाएगा, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। अब खबर है कि काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक को अगवा कर लिया गया। माना जा रहा है कि बंदूक की नोंक पर अपहरण करने वाले तालिबान ही थे। घटना के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा गया है और कार्रवाई की मांग की गई है।

साथियों के साथ हुआ अपहरण 

अफगान मूल के भारतीय नागरिक बंसरी लाल अरेन्दे का काबुल में कारोबार है। वे फार्मा प्रोडक्ट के व्यवसायी हैं। 13 सितंबर सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग उनकी दुकान पर आए और बंदूक की नोंक पर उन्हें व उनके साथियों को ले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अरेन्दे के सभी साथी भागने में कामयाब हो गए। 

विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग 

डियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि उन्हें अफगान में हिंदू-सिख समुदाय की ओर से अपहरण की जानकारी मिली है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

अफगानिस्तान संकट Kabul Afghanistan Crisis Taliban The Sootr काबुल तालिबान सरकार kidnapped भारतीय व्यक्ति अगवा Indian Man