/sootr/media/post_banners/26f05f8a7a400951eb21044ce3e19f51d22949bf484f6698b1e50eb905045d94.png)
काबुल. तालिबान ने अफगानिस्तान के पूर्व उप राष्ट्रपति अब्दुल राशीद दोस्तम के बेटे को अगवा कर लिया। जवज्जान एयरपोर्ट से उसे किडनैप किया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि अफगानी सैनिकों को भी बंदी बनाया गया है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो तालिबान या अफगानिस्तान सरकार की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
दोस्तम के बेटे को किया किडनैप
अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा बढ़ता जा रहा है। दोस्तम के बेटे की किडनैपिंग अफगान सरकार के लिए एक बड़ा झटका है। दोस्तम उत्तरी अफगानिस्तान के बड़े नेता हैं। उन्होंने 90 के दशक में नॉर्दर्न अलायंस यानी यूनाइटेड इस्लामिक फ्रंट बनाया था।
1998 में दो हजार लोगों की हत्या हुई थी
ऐसा बताया जा रहा है कि राशीद दोस्तम ने अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की। दोस्तम मजार-ए-शरीफ गए थे। तालिबान ने मजार-ए-शरीफ शहर के बाहरी हिस्सों में कब्जा जमा लिया है। अगर शहर के अंदर भी कब्जा हो जाता है तो ये अफगानिस्तान सरकार की बड़ी हार है। 1998 में तालिबान ने मजार पर कब्जा करने के बाद करीब 2000 लोगों की हत्या कर दी थी।
2014 में उपराष्ट्रपति बने थे
अब्दुल राशीद दोस्तम 2014 में अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति बने थे। वो 6 साल से इस पद पर है। उन पर अफगानिस्तान में वॉर क्राइम करने के आरोप लगे है। तालिबान के बढ़ते कब्जे के बाद वो तुर्की में अपना इलाज कर रहे है।