सम्मान: बेंजामिन और डेविड को मिला केमिस्ट्री का नोबेल, मॉलिक्यूलर कंस्ट्रक्शन के लिए खोज

author-image
एडिट
New Update
सम्मान: बेंजामिन और डेविड को मिला केमिस्ट्री का नोबेल, मॉलिक्यूलर कंस्ट्रक्शन के लिए खोज

2021 के केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस साल का पुरुस्कार जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन को मिला है। दोनों को यह संयुक्त पुरस्कार एसिमेट्रिक ऑर्गेन कैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार के जरिए उन कार्यों को सम्मानित किया जाता है, जिनका आज व्यावहारिक रूप से विस्तृत उपयोग हो रहा है।

फार्मास्युटिकल रिसर्च में किया काम

इन दोनों वैज्ञानिकों ने मॉलिक्यूलर कंस्ट्रक्शन के लिए एक सटीक और नया उपकरण विकसित किया है। इस उपकरण का फार्मास्युटिकल रिसर्च पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा दिया जाता है । विजेताओं की घोषणा ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के महासचिव गोरान हैन्सन ने की। 

प्राइज मनी

नोबेल पुरस्कार के तहत गोल्ड मेडल, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (तकरीबन 8.20 करोड़ रूपये) की राशि दी जाती है। स्वीडिश क्रोना मुद्रा स्वीडन की करेंसी (CURRENCY) है। यह पुरस्कार (Chemistry Nobel Prize) स्वीडन के साइंटिस्ट अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। 

 

5 अक्टूबर को फिजिक्स के नोबेल का ऐलान

इससे पहले 5 अक्टूबर को साल 2021 के लिए भौतिकी (Physics) के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) का ऐलान कर दिया गया था। इस साल का नोबेल स्युकुरो मनाबे (Syukuro Manabe), क्लॉस हेसलमैन (Klaus Hasselmann) और जियॉर्जियो परिसी को दिया गया है। तीनों को यह पुरुस्कार संयुक्त रुप से मिला है। इन तीनों साइंटिस्ट ने जटिल फिजिकल सिस्टम को समझने के लिए जरूरी अहम खोजें की थी

डेविड current news trending topic नोबेलtop news केमिस्ट्री बेंजामिन chemistry noble prize 2021