70 साल प्रिंस रहने के बाद ब्रिटेन के नए राजा बने चार्ल्स, कारों के शौकीन, उनकी एक कार तो वाइन से चलती है

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
70 साल प्रिंस रहने के बाद ब्रिटेन के नए राजा बने चार्ल्स, कारों के शौकीन, उनकी एक कार तो वाइन से चलती है

LONDON. ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स को उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए राजा हैं। प्रिंस चार्ल्स का पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है, जो प्रिंस फिलिप और एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे हैं। चार्ल्स का जन्म 14 नवंबर 1948 को बकिंघम पैलेस में हुआ था। वे ब्रिटिश शाही परिवार में महारानी के बाद राजगद्दी के पहले उत्तराधिकारी हैं। चार्ल्स कारों के शौकीन माने जाते हैं। क्वीन एलिजाबेथ II ने ब्रिटेन पर 70 साल तक शासन किया।



73 साल के चार्ल्स ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित 14 अन्य क्षेत्रों के भी प्रमुख बन गए हैं। शाही परिवार के नियमों के मुताबिक, चार्ल्स को ही एलिजाबेथ द्वितीय के जाने के बाद बागडोर संभालनी थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (जन्म 21 अप्रैल 1926, 1952 में क्वीन बनीं) ने मात्र 25 साल की उम्र में सत्ता संभाल ली थी। उनके पिता किंग जॉर्ज पंचम VI के निधन के बाद ही एलिजाबेथ महारानी बना दी गई थीं।



राजा बनने पर चार्ल्स नाम बदलेंगे?



चार्ल्स के पास अपना नाम बदलने का मौका है। असल में ब्रिटेन के शाही परिवार में ये नियम सालों से चलता आ रहा है। किंग जॉर्ज VI का पूरा नाम अल्बर जॉर्ज VI था, लेकिन उन्होंने राजा बनने के बाद सिर्फ जॉर्ज VI रखा। अब ये चार्ल्स के ऊपर है अगर उन्हें अपना नाम किंग चार्ल्स III रखना है या फिर कुछ और।



चार्ल्स की वाइफ भी क्वीन बनेंगी?



वैसे ब्रिटेन के शाही परिवार का एक और नियम है। इसके मुताबिक राजा की पत्नी खुद ही महारानी बन जाती हैं। उनके पास कोई संविधानिक अधिकार नहीं होता, लेकिन पिछले 1000 सालों से ये परंपरा का पालन किया जा रहा है। अब जब चार्ल्स राजा बन गए हैं, ऐसे में उनकी पत्नी कैमिला महारानी के बन गई हैं। एक बार बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में चार्ल्स ने कहा था कि जब वे ब्रिटेन के राजा बनेंगे तब कैमिला 'प्रिंसेस कॉनसर्ट' के तौर पर रहेंगी। एलिजाबेथ द्वितीय ने भी ये इच्छा जाहिर की थी कि जब चार्ल्स राजा बनेंगे तो कैमिला रानी बनेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि हर कोई कैमिला का भी समर्थन करेगा।




charles 1

चार्ल्स और उनकी वाइफ कैमिला।




चार्ल्स का गाड़ियों का खास शौक



वैसे राजा बने चार्ल्स के शौक हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। उन्हें गाड़ियों का काफी शौक है, उनके पास एक बेहतरीन कलेक्शन भी है। बड़ी बात ये है कि वे एक पर्यावरण प्रेमी भी हैं। उनकी एस्टन मार्टिन कार पेट्रोल या डीजल से नहीं, बल्कि वाइन से चलती है। एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग के दौरान चार्ल्स ने ये भी खुलासा किया था कि उनकी शाही ट्रेन भी कुकिंग ऑयल से चलती है।



पहले डायना से शादी की, फिर कैमिला से



चार्ल्स ने 29 जुलाई 1981 को डायना स्पेंसर से शादी की थी। दोनों के दो बेटे प्रिंस विलियम और हैरी हैं। 1996 में चार्ल्स और डायना दोनों अलग हो गए थे। 1997 में पेरिस में हुए एक कार हादसे में प्रिंसेस ऑफ वेल्स रहीं डायना की मौत हो गई थी। बाद में 9 अप्रैल 2005 को चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली थी। चार्ल्स के राजा बनने के बाद उनके बड़े बेटे ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम अब प्रिंस ऑफ वेल्स कहलाएंगे। चार्ल्स शुरुआती एजुकेशन वेस्ट लंदन के हिल हाउस स्कूल में हुआ। हैम्पशायर और स्कॉटलैंड में निजी स्कूली शिक्षा के बाद चार्ल्स 1967 में कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज गए। उन्होंने 1971 में वहीं से ग्रेजुएशन किया। जहां उन्होंने मानव विज्ञान, पुरातत्व और इतिहास की पढ़ाई की।  




charles

चार्ल्स और डायना। डायना का 1997 में कार हादसे में निधन हो गया था।





ब्रिटेन की राजगद्दी क्वीन एलिजाबेथ का निधन ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन के नए राजा बने चार्ल्स Britain throne Queen Elizabeth dies British Queen Elizabeth II Charles becomes Britain new King