चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हाउस अरेस्ट, सेना के अध्यक्ष पद से हटाया गया ? सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट से सनसनी

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हाउस अरेस्ट, सेना के अध्यक्ष पद से हटाया गया ? सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट से सनसनी

Delhi. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर खबर सामने आ रही है जिसमें ये दावा किया जा रहा है उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर यह तेजी से अफवाह फैल रही है। दावा किया जा रहा है कि  शंघाई सहयोग संगठन में शी जिनपिंग ताशकंद गए हुए थे, इसी दौरान उन्हें सेना के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।  हालांकि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने इसका खंडन किया है।



पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने किया ट्वीट  



सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया है कि चीन को लेकर एक नई अफवाह है, जिसकी जांच की जाएगी क्या शी जिनपिंग नजरबंद हैं? माना जा रहा है कि जब जिनपिंग हाल ही में... समरकंद में थे, तब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने सेना के अध्यक्ष पद से हटा दिया था.  इसके बाद अफवाह है कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया." इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। 




— Subramanian Swamy (@Swamy39) September 24, 2022



 



राष्ट्रपति ली कियाओमिंग चीन के नए राष्ट्रपति ? 



वहीं चीन के ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से दावा किया गया है कि जिनपिंग को हाउस अरेस्ट में रखा गया है। इसके अलावा ये भी दावा किया जा रहा है कि चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने शी जिनपिंग को राष्ट्रपति के पद से हटा दिया है और सत्ता अपने हाथ में ले ले ली है। कहा जा रहा है कि अब चीन के राष्ट्रपति ली कियाओमिंग चीन के नए राष्ट्रपति बन गए हैं।




— Jennifer Zeng 曾錚 (@jenniferatntd) September 23, 2022



कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं



फिलहाल, ऐसी खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कहा जा रहा है  ऐसी बातें सिर्फ कोरी चर्चा भर हैं। चीन की खबरें देने वाले ग्लोबल टाइम्स, सीएनएन या बीबीसी जैसे चैनलों ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। . 

 



क्यों उड़ी अफवाह?



दरअसल चीन में इस हफ्ते दो पूर्व मंत्री को मौत और चार अधिकारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। बताया जा रहा है कि ये एक 'राजनीतिक गुट' का हिस्सा थे। इस समय कम्युनिस्ट पार्टी का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चल रहा है। माना जा रहा है कि ये अधिकारी और पूर्व मंत्री जिनपिंग के विरोधी थे। ऐसा भी माना जा रहा है कि जिनपिंग विरोधी अफवाह फैला रहे हैं। 



SCO समिट में शामिल हुए थे जिनपिंग  



हाल ही में चीनी राष्ट्रपति 22वें शंघाई सहयोग संगठन में शामिल होने उज्बेकिस्तान के ताशकंद पहुंचे थे इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हुए थे। इस बैठक में अगले 23वें एससीओ की मेजबानी भारत को दी गई है। 


सुब्रमण्यम स्वामी शी जिनपिंग हाउस अरेस्ट चीनी राष्ट्रपति नजरबंद चीनी राष्ट्रपति हाउस अरेस्ट Chinese President Xi Jinping Subramanian Swamy  चीनी राष्ट्रपति न्यूज Xi Jinping House Arrested Chinese President  news