US में साइक्लोन: 5 राज्य प्रभावित, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, मलबे में 100 अब भी दबे

author-image
एडिट
New Update
US में साइक्लोन: 5 राज्य प्रभावित, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, मलबे में 100 अब भी दबे

वॉशिंगटन. अमेरिका (US) में साइक्लोन (Cyclone, तूफान) से 5 राज्यों में जमकर तबाही हुई। सबसे ज्यादा नुकसान (Loss) केंटकी राज्य के मेफील्ड में हुआ। मेफील्ड को तूफान का ग्राउंड जीरो माना जा रहा है। 10-11 नवंबर की रात में एक साथ आए कई साइक्लोन आपस में जुड़ जाने के कारण भारी तबाही मच गई तूफान से 100 लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल 100 लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। मेफील्ड में एक मोमबत्ती फैक्टरी के गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। इलिनॉय राज्य में अमेजन कंपनी का एक वेयरहाउस चकनाचूर हो गया। अरकंसास में एक नर्सिंग होम की बिल्डिंग ढह गई। तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

केंटकी के इतिहास का सबसे भयानक तूफान

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने तूफान को अपने राज्य के इतिहास का सबसे भयानक तूफान बताया है। उन्होंने राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है। उन्होंने कई जगह लोगों के मलबे में दबे होने की पुष्टि की है। आशंका जताई कि मृतकों की संख्या राज्य की 10 काउंटियों में 100 के पार पहुंच सकती है। केंटकी में 2 लाख से ज्यादा घरों में बिजली नहीं है।

नुकसान के बारे में फिलहाल नहीं बता सकते

केंटकी से शुरू हुआ यह तूफान अब तक 5 राज्यों (5 States) में भारी तबाही मचा चुका है। कई गाड़ियां इस भयंकर तूफान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) जो बाइडन ने इस तूफान को इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया। कहा कि हम अभी भी नहीं कह सकते कि इस तूफान में कितने लोगों की जान चली गई और कितना नुकसान हुआ। 

मेफील्ड में तबाही का मंजर

मेफील्ड शहर में भयानक तबाही हुई है। शहर के तकरीबन सभी घर ध्वस्त हो चुके हैं और जगह-जगह लोहे के खंभे मुड़े हुए हैं। यहां करीब 112 किमी/घंटा की गति वाले तूफान से शुरुआत हुई, जो बढ़कर 320 किमी/घंटा की गति तक पहुंच गया। तूफान के इस लेवल को बेहद खतरनाक कैटेगरी में रखा जाता है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

केंटकी Ruined Homes 100 की मौत 5 राज्यों में साइक्लोन नुकसान अमेरिका में तूफान The Sootr Devastated Kentuckey loss Many Deaths US States Cyclone Hit