DELHI. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में, भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने और शामिल होने लंदन पहुंचीं है।
8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 वर्ष की आयु में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु हो गई थी, अंतिम संस्कार से पहले ,वेस्टमिंस्टर हॉल में 19 सितंबर की सुबह तक ,रॉयल ताबूत में महरानी का पार्थिव शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।
/sootr/media/post_attachments/bf89a8b2341f5654dc25a1013838491e78c28fe194af0fb2fe318aa9742e5464.jpg)
महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में दुनिया भर के नेता होंगे शामिल
विदेश मंत्रालय (MEA) ने हफ्ते की शुरूआत में बताया था राष्ट्रपति भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन की यात्रा करेंगी। अब राष्ट्रपति मुर्मू ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं, इस दौरान वे 19 सितंबर (सोमवार) को महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। उन्हें 18 सितंबर को किंग चार्ल्स III बकिंघम पैलेस में आयोजित विश्व नेताओं के स्वागत समारोह में भी आमंत्रित किया गया है।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध अच्छे विकसित हुए,फले-फूले और मजबूत हुए। महारानी ने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 18, 2022