Tesla: 80 साल के सांसद पर टिप्पणी कर फंसे एलन मस्क, ये है वजह

author-image
एडिट
New Update
Tesla: 80 साल के सांसद पर टिप्पणी कर फंसे एलन मस्क, ये है वजह

टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क के एक ट्वीट ने फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। इस बार उन्‍होंने अमेरिकी सांसद बर्नी सैंडर्स की ओर से किए गए ट्वीट पर तंज कसते हुए विवादित जवाब दिया है। जिसके बाद टेस्ला चीफ को पर मुसीबत के बादल गहराने लगे हैं।

इस ट्वीट से शुरू हुआ विवाद 

दरसअल 80 साल के बर्नी सैंडर्स ने ट्वीट किया था, ‘हम मांग करते हैं कि अमीर लोग अपने हिस्‍से का टैक्‍स चुकाएं.’ इस पर एलन मस्‍क ने जो जवाब दिया है, वो इस समय चर्चा का विषय बना है।

एलन ने दिया विवादित जवाब
एलन मस्‍क ने लिखा, ‘मैं भूल जाता हूं कि तुम अभी भी जिंदा हो.’ उन्‍होंने यह भी लिखा, ‘बर्नी आप क्‍या चाहते हैं कि मैं अपने और शेयर बेच दूं.’ एलन की इस विवादित टिप्पणी के बाद उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि उनके ट्वीट के बाद बर्नी सैंडर्स की पूर्व कर्मचारी मेलिसा बर्न ने ट्विटर पर लिखा, ‘टेस्‍ला मत खरीदिए. गाली देने वाले शख्‍स को इनाम मत दीजिये. 

Elon Musk elon musk new controversy elon musk vs bernie sanders
Advertisment