MP: कई जिले तालाब में बदले, भोपाल बोट क्लब में खड़ा क्रूज डूबा, कल भी स्कूल बंद; राजधानी से लेकर गांव तक की बिजली गुल

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
MP: कई जिले तालाब में बदले, भोपाल बोट क्लब में खड़ा क्रूज डूबा, कल भी स्कूल बंद; राजधानी से लेकर गांव तक की बिजली गुल

BHOPAL. देश के कई राज्यों में जबर्दस्त बारिश हो रही है। मध्यप्रदेश सहित पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से बुरा हाल है। कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति है, तो कई जगहों से लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। इसके अलावा राजस्थान और कश्मीर में भी भारी बारिश (Heavy Rainfall) से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। झारखंड में 7 और हिमाचल में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में भारी नुकसान की खबर है। मौसम के मिजाज को देखते हुए मध्यप्रदेश में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मौसम के मिजाज को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने घर में रहने की सलाह दी है। ताबड़तोड़ बारिश को देखते हुए प्रशासन ने भोपाल जिले के सभी स्कूलो में 23 अगस्त को भी छुट्टी घोषित कर दी है।





वीडियो देखें 









इन क्षेत्रों में होगी बारिश





मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बना दबाव क्षेत्र पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी इलाके में आगे बढ़ रहा है। यह राज्य में दमोह के आस-पास केंद्रित है। इसके असर से पश्चिमी मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र में कुछेक स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसी तरह पूर्वी मध्यप्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और उत्तरी गुजरात में भी आज भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उक्त राज्यों के कुछ इलाकों में बाढ़ के भी हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा हो सकती है। 





भोपाल में बारिश





प्रदेश की बिजली हुई गुल





प्रदेश के आधे से ज्यादा गांव-शहर में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है। लोग परेशान हो रहे हैं। आपूर्ति ठप्प होने की वजह फीडर फाल्ट होना, तार टूटना और पोल गिरना है। बिजली कंपनियों का अमला परिस्थितियों को ठीक करने में जुटा हुआ है। लेकिन जब तक एक क्षेत्र की आपूर्ति बहाल होती है, तब तक दूसरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो जाती है। बिजली आपूर्ति ठप्प होने के कारण लाखों लोगों के मोबाइल सहित अन्य उपकरण डिस्चार्ज हो गए हैं। इसकी वजह से लोगों का आपस में संवाद टूट रहा है।





सीहोर- पिछले 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सीवन नदी में उफान आ गया है। जिले के कई प्रमुख पुलों पर से पानी बह रहा है। पिछले 24 घंटे में 115 mm बारिश हुई है। प्रमुख पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण 2 दर्जन से ज्यादा गावों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।





भोपाल- तीन दिनों से जारी लगातार बारिश के बाद राजधानी भोपाल में पानी-पानी हो गया। कई इलाके जलमग्न हो गए। वीआईपी रोड सहित कई इलाकों में तेज आंधी के कारण पेड़ गिर गए हैं। इससे यातायात प्रभावित हुआ है। शहर के बोट क्लब में खड़ा क्रूज डूब गया है। भोपाल के वीआईपी इलाके में बनी लिंक रोड नंबर-1 भी पानी से लबालब हो गई है। मेजर नानके चौराहे से लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक दोनों ओर की सड़कें एक से दो फिट तक पानी भरा हुआ है। इससे पूरा ट्राफिक रेंगते हुए चल रहा है। 





होशंगाबाद- इटारसी सहित आस-पास के ग्रामीण अंचलों में तेज बारिश हो रही है। नदी नाले उफान पर आ गए हैं। नेशनल हाइवे-69 पर बने सुखतवा पुल पर पानी आ जाने से हाइवे बंद हो गया है। लगातार बारिश होने से तवा डेम का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। आज सुबह साढ़े नौ बजे डेम के 13 गेटों को 10-10 फीट की ऊंचाई पर खोले गए हैं। डेम से 2 लाख 11 हजार 666 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वर्तमान में डेम का जलस्तर 1163.20 फीट है। 





राजगढ़- तीन दिन से लगातार जारी बारिश ने अब लोगो की आफत बढ़ाना शुरू कर दी है। राजगढ़ जिले के कुंडलिया और मोहन पूरा बांध के सभी गेट खोल दिए गए है। बारिश की झिर ने फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है,जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई। ककेन नदी,पार्वती नदी और नेवज नदी में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।





शाजापुर- शाजापुर जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है जिसके चलते जिले की तमाम नदियां उफान पर हैं। शाजापुर के मोहनपुरा के पुल पर पानी बह रहा है। वहीं बादशाहपुर की पुलिया पर भी पानी बह रहा है। इसके कारण लोगों का गांव से शहर आना-जाना बंद हो गया है। वहीं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन ने जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। 





रहली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही सुनार नदी





रहली में 2 दिन से हो रही भारी बारिश की वजह से सुनार नदी खतरे के निशान से 12 फीट ऊपर बह रही है। हाल ही में हुए नए पुल के उद्घाटन के बाद पहली बार सुनार का पानी नए पुल से लगकर जा रहा है।





जानें शहरों का तापमान





Bhopal



मौसम की खबर भोपाल का मौसम इंदौर का मौसम मध्यप्रदेश में भारी बारिश बारिश ने मचाई तबाही देश में भारी बारिश बारिश के कारण स्कूल बंद मौसम खराब मप्र में बारिश का कहर मप्र में बारिश से जनजीवन ठप मप्र मौसम खबर