भारत सरकार ने बैन किए 16 YouTube चैनल, 6 पाकिस्तानी चैनल भी हैं शामिल, जानिए वजह

author-image
Sunil Shukla
एडिट
New Update
भारत सरकार ने बैन किए 16 YouTube चैनल, 6 पाकिस्तानी चैनल भी हैं शामिल, जानिए वजह

Delhi. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने को लेकर 16 YouTube समाचार चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। इनमें 10 चैनल भारतीय और 6 पाकिस्तान बेस्ड YouTube चैनल थे। IT नियम, 2021 के तहत इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन्हें ब्लॉक किया गया है। मंत्रालय का कहना है कि ये सभी YouTube चैनल भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे। ब्लॉक किए गए YouTube समाचार चैनलों की दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक थी।





आईटी नियमों के तहत हुई कार्रवाई





मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'यह देखा गया कि इन चैनलों का इस्तेमाल राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेशी संबंधों, देश में सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित मामलों पर सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने के लिए किया गया था। किसी भी डिजिटल समाचार प्रकाशक ने आईटी नियम 2021 के नियम 18 के तहत मंत्रालय को आवश्यक जानकारी नहीं दी थी।' कहा गया कि भारत स्थित कुछ YouTube चैनलों द्वारा प्रकाशित सामग्री में एक समुदाय को आतंकवादी के रूप में संदर्भित किया गया और विभिन्न धार्मिक समुदायों के सदस्यों के बीच घृणा को उकसाया गया।





यहां ताजा बैन हुए 16 चैनलों के नाम हैं





भारतीय आधारित YouTube चैनल





-Saini Education Research





-Hindi Mein Dekho



-Technical Yogendra





-Aaj te news





-SBB News





-Defence News24x7





-The study time





-Latest Update





-MRF TV LIVE





-Tahaffuz-E-Deen India





पाकिस्तान स्थित YouTube चैनल





-AjTak Pakistan





-Discover Point





-Reality Checks





-Kaiser Khan





-The Voice of Asia





-Bol Media Bol





पहले भी हुई है कार्रवाई 





गौरतलब है कि ये पहली घटना नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए सरकार ने बीच-बीच में कई और यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए हैं। पिछले दिनों मंत्रालय ने IT Rules 2021 के तहत इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए 22 YouTube चैनल्स, तीन Twitter अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक किया। इन अकाउंट्स और चैनल्स का इस्तेमाल संवेदनशील और भारत की सुरक्षा, विदेश नीति और पब्लिक ऑर्डर से जुड़े मामलों में फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलान के लिए किया जा रहा था। ब्लॉक किए गए YouTube चैनल्स के पास कुल 260 करोड़ व्यूअरशिप थी। 





वर्ष 2021 में भी सरकार ने देश के लिए खिलाफ पाकिस्तानी दुष्प्रचार अभियान को लेकर बड़ी कार्रवाई की थी। देश के खिलाफ प्रोपेगेंडा कर रहे 20 यूट्यूब चैनलों को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ब्लॉक कर दिया था। अपने अलग-अलग आदेशों में मंत्रालय ने Youtube को 20 चैनलों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। यह ऑपरेशन खुफिया एजेंसियों और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के बीच समन्वित प्रयास के बाद किया गया था। जिन यूट्यूब चैनलों और वेबसाइट को देश में ब्लॉक किया गया था वे पाकिस्तान से संचालित एक नियोजित दुष्प्रचार नेटवर्क से संबंधित थे।



YouTube यूट्यूब Government of India भारत सरकार Ban बैन National Security राष्ट्रीय सुरक्षा Pakistani Foreign Relations IT Rules Facebook Account News Website पाकिस्तानी विदेश संबंध आईटी नियम फेसबुक अकाउंट न्यूज वेबसाइट