/sootr/media/post_banners/42491cb7fdb6ed96868cc75487ccbbb2abede3d0354d80bb8f59b7eeae04ee25.jpeg)
रूस-यूक्रेन जंग के बीच दोनों देशों की तरफ से वार-पलटवार जारी है। दोनों देशों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच एक पूर्व रूसी जासूस इस समय चर्चा में है। पूर्व रुसी जासूस आलिया रोजा ने रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की है। आलिया ने अपने ही देश और राष्ट्रपति के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हालांकि आलिया की जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आईये जानते हैं पूर्व रूसी जासूस आलिया रोजी के बारे में....
जिस शख्स की जासूसी, उसी से हो गया प्यार: रिपोर्ट के मुताबिक 37 साल की आलिया बेहद कम उम्र में रुसी सेना में शामिल हुई थी। सेना में उन्हें जासूस की जिम्मेदारी मिली थी। सेना ने उन्हें एक शख्स की जानकारी निकालने का टास्क दिया था। आलिया के मुताबिक वहां उन्हें पुरुषों को मानसिक रुप से बहका कर प्रभावित करना सिखाया जाता था। उन्हें एक तरह से हनी ट्रैप में फंसाकर सीक्रेट जानकारी जुटानी होती थी। सबकुछ ठीक चलने के साथ एक दिन आलिया रोजा उसे ही दिल बैठी जिस शख्स की जासूसी करने का काम उन्हें दिया गया था। इस वाकये ने उनकी पोल खोल दी। साल 2004 में हुई इस घटना को याद करते हुए उन्होंने बताया था कि उस शख्स का नाम व्लादिमीर था। बाद में उसी ने आलिया की जान ड्रग डीलर्स के गैंग से बचाई थी। हालांकि, बाद में उस शख्स की हत्या कर दी गई थी।
पुतिन कुछ भी कर सकते हैं: पूर्व जासूस आलिया रोजा का कहना है कि यूक्रेन मामले में राष्ट्रपति पुतिन अब पीछे नहीं हटेंगे। आलिया कहती हैं कि पुतिन को शायद उम्मीद नहीं थी कि यूक्रेनियन इस तरह से लड़ेंगे और पूरी दुनिया से समर्थन प्राप्त करेंगे।पुतिन इस जंग को हार नहीं सकते और वापस भी नहीं लौट सकते, क्योंकि ये जंग अब उनकी प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। वो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं.